Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नींबू बेचकर सालाना 1.5 लाख रू की आमदनी कर रहे शिवचरण पाड़ेया
    Breaking News खबरें राज्य से झारखंड

    नींबू बेचकर सालाना 1.5 लाख रू की आमदनी कर रहे शिवचरण पाड़ेया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नींबू बेचकर सालाना 1.5 लाख रू की आमदनी कर रहे शिवचरण पाड़ेया

    नींबू उत्पादकों के गांव की पहचान रखता है डुमरिया प्रखंड का बारूनिया, शिवचरण के अलावा 50 अन्य किसान भी नींबू उत्पादन से जुड़े हैं

    नींबू की खेती में सफल किसान शिवचरण पाड़ेया के सफलता की कहानी आज जिले के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। डुमरिया प्रखण्ड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर बसा बारूनिया गांव घने जंगलों से घिरा हुआ है । पूरा गांव कृषि पर निर्भर है । पाड़ेया परिवार भी किसान परिवार है लेकिन शिवचरण पाड़ेया के पिता की एक पहल ने पूरे गांव की पहचान बदलकर रख दी है । बारूनियां गांव आज नींबू उत्पादकों के गांव के रूप में जाना जाता है ।

     

     

    शिवचरण के पिता ने करीब 20 साल पहले 200 बारहमासी काब्जी नींबू के पौधे लगाए थे जो अभी 160 की संख्या में बड़े पेड़ होकर फल दे रहे हैं । शिवचरण बताते हैं कि शुरूआत के समय में साईकिल से घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और ओड़िशा के बहलदा, बदामपहाड़ और रायरंगपुर तक नींबू बेचते थे, उस समय नींबू की कीमत 20-30 पैसे मिलता था । अभी 1 नींबू 3-5 रूपए में बिकता है जिससे सालाना लगभग डेढ़ लाख रू. की आमदनी कर लेते हैं। इसके अलावा बकरी पालन और सब्जियों की खेत से भी प्रति वर्ष लगभग 50,000 आमदनी करते हैं, कुल मिलाकर प्रति वर्ष लगभग दो लाख रुपए तक आमदनी होती है।

    शिवचरण अपने व्यापार का दायरा बढ़ा रहें हैं। इनके पास 100X100 का एक तालाब है जिससे पटवानी करते हैं। एक वर्ष में दो बार तोड़ाई करते हैं, पहला अक्टूबर-नवम्बर में तथा दूसरा जून-जुलाई में । 50 किलो वाले बोरा में लगभग 1200 नींबू आ जाता है और एक तोड़ाई में लगभग 18-20 बोरियां हो जाती है। वर्तमान में नींबू की मांग काफी है और कीमतों में भी उछाल आने से नींबू उत्पदाकों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है।

     

     

     

     

    नींबू उत्पादन बढ़ा तो उत्पाद को बचाने के लिए मिला कोल्ड स्टोरेज का सहारा

    शिवचरण कहते हैं कि नींबू उत्पादन बढ़ा और बाजार भी मिलने लगा तो चुनौती नींबू को खराब होने से बचाने की थी। कृषि विभागीय आत्मा के प्रसार कर्मियों के संपर्क में आने के बाद कोल्ड स्टोरेज के बारे में पता चला । सहकारिता विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पश्चिम बादिया लैम्पस में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण खास तौर से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए स्थापित किया गया है जिसका लाभ बारूनियां के सभी नींबू उत्पादक किसान भी उठा रहे हैं।

    अन्तर्राजकीय स्तर पर नींबू विपणन की योजना पर कार्य कर रहा प्रशासन

    शिवचरण का कहना है कि यदि सरकारी सुविधा का लाभ उठाते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती किया जाए तो गांव के लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा । प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरिया श्री साधुचरण देवगम, कृषि, उद्यान, आत्मा व नाबार्ड के पदाधिकारियों ने बारूनिया गांव का दौरा कर किसानों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाने के साथ साथ सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे हैं। बारुनिया के किसानों से संपर्क कर नींबू के अन्तर्राजकीय स्तर पर विपणन की योजना पर कार्य किया जा रहा है। निश्चित ही बारूनिया गाँव के अलावे आसपास के अन्य गांवों में नींबू की खेती करने वाले किसानों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक बाईक में तीन सवार होकर घर वापसी जाने के क्रम में 2 की दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल
    Next Article सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में चिंटू सिंह गिरफ्तार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.