Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  शौर्य  संस्था ने “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” का किया शुभारंभ।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

     शौर्य  संस्था ने “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” का किया शुभारंभ।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     शौर्य  संस्था ने “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” का किया शुभारंभ।
    विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर 1000 पैधे लगाने का लिया संकल्प।

    जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा जनहित को समर्पित हरित अभियान “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” का शुभारंभ | आज बिरसानगर जोन नंबर 6 स्थित साई स्मार्ट जूनियर स्कूल में वृक्षारोपण कर किया गया। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर स्कूल के प्रांगण में नन्हे नौनिहालों से 11 पौधे लगा कर हरित अभियान को प्रारंभ किया गया। उद्धघाटनकर्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष  दिनेश कुमार, स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुनीता राव एवं संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा उपस्थित थे।

     

     

     

    उद्घाटनकर्ता दिनेश कुमार ने बताया कि शौर्य संस्था द्वारा समाज हित में नियमित नये कार्य किये जा रहे हैं। गर्मी में प्याऊ की सेवा उपरांत आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर पर्यावरण को समर्पित अपने नए अभियान “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” की शुरुआत की गयी हैं, जिसमें वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कर 1000 पौधे लगाने का संकल्प शौर्य संस्था द्वारा लिया गया हैं।

     

     

    संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि पृथ्वी पर बढ़ते वायु प्रदूषण व पर्यावरण पर इसके होते दुष्प्रभाव पर अंकुश लगाने के उधेश्य से शौर्य संस्था द्वारा “गो ग्रीन – ब्रीद क्लीन” अभियान को प्रारम्भ किया गया हैं। पेड लगाने से पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी व वायु में प्रदुषण की कमी आएगी और हम स्वच्छ वायु में सांस ले पाएंगे। इसके प्रति लोगों को जागरूक करना हमारा लक्ष्य हैं।

     

     

    पर्यावरण को समर्पित अभियान को साई स्मार्ट जूनियर स्कूल से प्रारंभ करने केलिए स्कूल की निर्देशिका व प्राचार्या श्रीमती सुनीता राव जी ने संस्था के प्रती आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व तेजिंदर सिंह जोनी ने किया व कार्यक्रम में विकास शर्मा, ओंकार सिंह, गोबु घोष, रोशन सिंह, शुभम मिश्रा, स्कूल की शिक्षिकायें एवं नन्हे बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री जी जनता को कब तक गारेंटी के जुमलों की घुट्टी पिलाते रहेंगे :ललन सिंह
    Next Article जिला परिषद की चेयरमैन शांति देवी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोहगाड़ा का किया निरीक्षण

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.