बुजुर्गों की सेवा से मिलती है परमात्मा की कृपा : अमरप्रीत सिंह काले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा चलाया जा रहा “कंबल-लहर” सेवा अभियान निरंतर जरूरतमंदों के लिए राहत बन रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में गौड़ बस्ती, बाउरी बस्ती, ग्वाला बस्ती, नंदनगर, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, ब्राह्मण टोला सहित कई क्षेत्रों में बुजुर्गों व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा से ही परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है। शीतलहर के इस दौर में किसी भी असहाय को अकेला महसूस न होने देना ही संघ का संकल्प है।
कंबल वितरण अभियान में संघ के कई सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

