Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : आखिर कब थमेगा 21 वीं सदी के झारखंड में डायन के नाम पर हिंसा !
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला : आखिर कब थमेगा 21 वीं सदी के झारखंड में डायन के नाम पर हिंसा !

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला : आखिर कब थमेगा 21 वीं सदी के झारखंड में डायन के नाम पर हिंसा !

     

    भारत सरकार ने डायन कुप्रथा के खिलाफ आंदोलन चलाने और डायन पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छुटनी महतो को पद्मश्री सम्मान से नवाजा था. मगर 21वीं सदी के झारखंड में आज भी डायन कुप्रथा का बोलबाला है. जिस छुटनी महतो को डायन कुप्रथा से लड़ने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया, उसी छुटनी महतो के गृह जिला सरायकेला में बीती रात डायन के संदेह में एक भाई ने भाई की जान ले ली. जो कहीं न कहीं शासन- प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

     

     

    डायन कुप्रथा के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर भी सवाल उठ रहे हैं. सवाल तब और गहरा जाता है जब छुटनी जैसी ब्रांड एंबेसडर के रहते उसी के जिले में डायन के नाम पर हत्या हो. मामला सरायकेला थाना क्षेत्र के हड़ुआ गांव की है. जहां एक भाई ने लकड़ी के कुन्दे से अपने बड़े भाई की हत्या कर डाली. हालांकि हत्यारे भाई ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. मृतक की पहचान 70 वर्षीय साधु पूर्ति के रूप में हुई है. हत्यारे भाई का नाम विशु पूर्ति उर्फ पहलवान बताया जा रहा है. मृतक की बेटी के अनुसार उसका चाचा उसकी मां को डायन कहता था. इसको लेकर कई बार घर में विवाद हो चुका था. बीती रात भी उसके चाचा उसकी मां को डायन बताकर मारने आया था. बीच बचाव करने गए उसके पिता के सर पर लकड़ी के कुन्दे से हमला कर दिया जिसमे वे बुरी तरह से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

     

     

    इधर गांव के मुखिया ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति विवाद थी. मगर जब यहां पहुंचा तो मामला डायन प्रताड़ना का निकला. इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन उरांव दल बल के साथ हड़ुआ गांव पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. आपको बता दें कि डायन कुप्रथा के उन्मूलन और डायनों के नाम पर प्रताड़ित महिलाओं के हितों की रक्षा करने को लेकर साल 2021 का पद्मश्री सम्माम सरायकेला के छुटनी महतो को मिला था. अपने आप में यह गौरव की बात है. हैरानी तब होती है जब छुटनी महतो के जिले से डायन प्रताड़ना और हत्या जैसे मामले सामने आते हैं. इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस- प्रशासन भी ऐसे मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाती है और पीड़ित के शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाती है. पद्मश्री छुटनी महतो लगातार जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेती है. मगर प्रशासन उन्हें तरजीह नहीं देती यदा- कदा ही किसी कार्यक्रमों में उन्हें बुलावा भेजकर खानापूर्ति कर लेती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल एवं पंचाग
    Next Article एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.