Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में भव्य निशान शोभायात्रा के साथ श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव का शुभारंभ , श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सरायकेला : श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में भव्य निशान शोभायात्रा के साथ श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव का शुभारंभ , श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कला नगरी सरायकेला में शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान भव्य निशान शोभायात्रा के साथ श्री श्याम रंग रंगीला बसंत ऋतु महोत्सव का शुभारंभ किया गया गया. जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. गाजे- बाजे, जयकारे व श्री श्याम निशान के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. माथे पर तिलक लगाए व अबीर-गुलाल खेलते श्यामभक्त भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. भव्य निशान शोभा यात्रा लक्ष्मी नरायण मंदिर से निकाली गई जिसमें 11 सौ पुरुष एवं महिला एक ही रंग के वस्त्र धारण कर शामिल थीं.

     

    इनके अलावा शोभा यात्रा में पूरे सरायकेला के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. नृत्य नाटिका द्वारा मनमोहक नृत्य व भजन पेश किया गया. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, बड़ा ही दयालु है वह मेरा श्याम एक बार उसकी शरण में आकर तो देखो आदि नारे लगाते हुए बढ़ने लगे. शोभायात्रा लक्ष्मी नरायण मंदिर से प्रारंभ होकर कालुराम चौक से संजय चौक व गैरेज चौक से थाना चौक एवं बस स्टैंड होते हुए समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम में समाप्त हुई.

     

     

    निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को बाबा का खजाना दिया गया. निशान शोभा यात्रा जिधर से गुजरी लोगों ने अपने- अपने घरों से निकल कर फूलों की वर्षा की. शोभा यात्रा से पूरा नगर रंग रंगीला बसंत ऋतु से सराबोर हो गया और लगा कि भगवान श्री कृष्ण जी स्वंय सरायकेला में पधारें हैं. श्री श्याममित्र मंडल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में श्री श्याम बाबा के रथ व निशान लेकर चल रहे श्याम भक्तों पर कई जगहों पर पुष्पवर्षा की गई. शोभायात्रा को ले मार्ग की साफ- सफाई की गई थी. श्री श्याम रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान
    Next Article ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेसन के द्वारा ज्योति क्लब मे लगा निशुल्क नेत्र जाँच शिविर

    Related Posts

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार किए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.