Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : शादी की झाँसा देकर करता था नाबालिग का अपहरण , तीन अपहर्ता गिरफ्तार
    Breaking News अपराध

    सरायकेला : शादी की झाँसा देकर करता था नाबालिग का अपहरण , तीन अपहर्ता गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने न केवल नाबालिग को अपहर्ताओं के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि अभी भी तीन अपहर्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

     

     

     

    जिला पुलिस कप्तान ने दावा किया कि बाकी बचे अपहर्ता भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि बीते 11 मई को नाबालिक के पिता ने आरआईटी थाने में अपनी पुत्री के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें रौनक कुमार वर्मा, साहिल हेंब्रम, रोहित कुमार वर्मा, राहुल कुमार वर्मा, राजीव नयन वर्मा एवं सन्नी को आरोपी बनाया था. कांड की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण करने में सहयोगी के रूप में प्राथमिकी अभियुक्त सन्नी कुमार एवं रोहित कुमार वर्मा को बीते 24 मई को हिरासत में लिया गया.

     

     

     

    दोनों ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में नाबालिग को अपहरण करने में मदद करने के आरोप को स्वीकार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि टीम में सम्मिलित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रयास एवं तकनीकी व मानवीय सहयोग से 25 मई 2023 को नाबालिक लड़की को बरामद किया गया तथा प्राथमिकी अभियुक्त रौनक वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में अब घर बैठे बन जाएगा राशन कार्ड, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
    Next Article आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.