Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला- खरसावां पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ मिली बड़ी सफलता,अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला- खरसावां पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ मिली बड़ी सफलता,अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला- खरसावां पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना पुलिस ने 3.20 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जिसका बाजार मूल्य करीब 15 लाख आंका गया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर का नाम रोहन पातर बताया जाता है.

     

    जो कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी क्षेत्र के बाराहातू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दलभंगा रोड से अफीम जैसा नशीला पदार्थ की तस्करी की जा रही है.

     

    सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उन्होंने बताया कि टीम द्वारा कॉपलोंग मोड़ के पास सड़क के दोनों तरफ सशस्त्र बल सहयोग से एंटी क्राइम चेकिंग लगाया. चेकिंग के दौरान एक यामाहा कंपनी का मोटरसाइकिल नजर आया. जिस पर दो व्यक्ति सवार थे. जिन्हें रोकने हेतु हाथ दिया गया, परंतु पीछे बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगा. भाग रहे व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकाने का प्रयास किया मगर वह भागने में सफल रहा, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया.

     

     

    जिससे पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम रोहन पातर बताया एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम दीपक मुंडा बताया. पकड़े गए व्यक्ति के पास से 3.20 किलो अफीम जैसा नशीला पदार्थ पाया गया. उक्त अफीम से संबंधित वैद्य कागजात की मांग की गई पर उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया. जिसे जप्त करते हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने आरबीआई के 90 साल पूरे होने पर कामकाज को सराहा, लॉन्च किया 90 रुपए का सिक्का
    Next Article C-Vigil एप पर करें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    July 14, 2026

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    July 14, 2026

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    नितिन गडकरी से मिले अर्जुन मुंडा, खूंटी बाइपास समेत झारखंड की सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.