Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा में सनसनी : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चाईबासा में सनसनी : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    चाईबासा में सनसनी : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा में सनसनी : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा।सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुमीत यादव (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से रिकवरी एजेंट था। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

    परिजन आनन-फानन में सुमीत को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गोली लगी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने अस्पताल में सुमीत से पूछताछ करने की कोशिश की, पर हालत नाजुक होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया।

    परिजनों का कहना है कि सुमीत की किसी से कोई गहरी दुश्मनी नहीं थी। घटना के वक्त मोहल्ले वालों ने घर के बाहर गोली की आवाज सुनी और बाहर निकले, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

    घटना पर एसडीपीओ चाईबासा ने क्या कहा?
    एसडीपीओ चाईबासा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

    इस वारदात ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

     

    इलाज के दौरान मौत चाईबासा में सनसनी : घर से बुलाकर युवक को मारी गोली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में पटरी से उतरता विपक्ष!
    Next Article पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने देशवासियों को दिए शुभकामनाएं

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.