एसडीओ ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक,निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम गौतम कुमार की अध्यक्षता में 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसडीओ ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे शीघ्र अपने-अपने बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से संचालित की जा सकें।

बैठक में जिओ-फेंसिंग नक्शे की जानकारी साझा की गई और SIR 2026 (Special Intensive Revision) से संबंधित अद्यतन जानकारी दी गई। बताया गया कि BLOs का प्रशिक्षण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, कंपनी द्वारा खाली कराए गए अथवा ध्वस्त क्वार्टरों में रहने वाले मतदाताओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

