Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्यमशीलता से बदलेगा समाज का स्वरूप : उपायुक्त
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उद्यमशीलता से बदलेगा समाज का स्वरूप : उपायुक्त

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्यमशीलता से बदलेगा समाज का स्वरूप : उपायुक्त

    पूर्वांचल से आई जागृति टीम की महिला उद्यमियों से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की मुलाकात
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में जागृति सेवा संस्थान, पूर्वांचल की 12 सदस्यीय महिला उद्यमी टीम से मुलाकात की। यह टीम टेली शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले के एक्सपोजर विजिट पर आई थी, जिसमें 8 ग्रामीण महिला उद्यमियों के साथ बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (BC), BC सखी और CSC संचालक शामिल थीं।

    महिला उद्यमियों ने उपायुक्त के साथ झारखंड यात्रा के अनुभव साझा किए, विशेष रूप से गुमला जिले की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने वहाँ शुरू की गई योजनाओं जैसे गुमला हाट, रागी मिशन और दीदी कैफे से मिली प्रेरणा की सराहना की।

    उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने कहा, “उद्यमशीलता सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की कुंजी है।” उन्होंने पूर्वांचल की दीदियों और पूर्वी सिंहभूम की महिला उद्यमियों के बीच आपसी संवाद और अनुभव साझा करने पर बल दिया, जिससे जमीनी स्तर पर समग्र विकास को बढ़ावा मिले।

    इस मौके पर जिले के श्रेष्ठ कार्य करने वाले BC, BC सखी और CSC प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने पूर्वांचल से आई सभी महिला उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम में डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी, एलडीएम संजीव कुमार, रमेश कुमार, अखिलेश राय समेत कई पदाधिकारी एवं प्रतिभागी मौजूद थे।

    उद्यमशीलता से बदलेगा समाज का स्वरूप : उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली वर्ष में कार पार्किंग स्थल का भव्य उद्घाटन
    Next Article एसडीओ ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक,निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.