Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस बी एस एस महाविद्यालय में शैक्षणिक लक्ष्य को पूरा करने एवं महाविद्यालय के विभिन्न कार्यों को सम्पादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है :प्रधानाचार्य डॉ.
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एस बी एस एस महाविद्यालय में शैक्षणिक लक्ष्य को पूरा करने एवं महाविद्यालय के विभिन्न कार्यों को सम्पादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है :प्रधानाचार्य डॉ.

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय :ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा पुनर्नियुक्त विभिन्न विषय के कुल सत्रह अतिथि शिक्षकों को एस बी एस एस महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने योगदान कराया। योगदान के तुरंत बाद उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एक महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों से साथ बैठक का आयोजन किया। डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अतिथि शिक्षकों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक लक्ष्य को पूरा करने एवं महाविद्यालय के विभिन्न कार्यों को सम्पादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उन्हें बधाई देते हुए पुनः नए जोश के साथ महाविद्यालय में उनका स्वागत करता हूँ। साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों को कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाते हुए प्रधानाचार्य ने कहा इस बात के लिए महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को आगाह करता हूँ कि वे सीबीसीएस सिस्टम के तहत सत्र 2023-27 के शैक्षणिक लक्ष्यों सफलतापूर्वक प्राप्ति के लिये कमर कस लें। मैं स्वयं नियमपसन्द व्यक्ति हूँ। इसलिए कार्यपद्धति में किसी प्रकार की कोताही मुझे बरदाश्त नहीं है। आपकी कक्षाओं की रिपोर्ट मुझे रोजाना मेरे टेबल पर चाहिए। आपके विभाग में जिन आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की जरूरत है उसे कार्यालय में लिखित रूप में आवेदन दे कर प्राप्त कर लें। लेकिन स्वयं एवं महाविद्यालय को चुस्त- दुरुस्त रखने का हर संभव प्रयास करें। छात्रों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें नए सत्र की विशेषताओं की जानकारी दें एवं महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।
    सीबीसीएस सिस्टम को विशेष रूप से समझाते हुए महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ अरमान आनंद ने बताया कि नई शिक्षा नीति पूरे तरह से छात्र और शिक्षक के संबंधों पर आधारित है इसलिए हम सब छात्रों से जुड़ने का प्रयास करेंगे एवं उनकी कठिनाई से अवगत होने एवं दूर करने का प्रयास करेंगे। इस व्यवस्था में चार साल की अवधि में आठ सेमेस्टर की आठ बाह्य परीक्षा के साथ साथ सोलह आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं होनी हैं जिसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावे छात्रों की पचहत्तर प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। समेस्टर के बीच मे कुछ सर्टिफिकेट कोर्स योग, रचनात्मक लेखन, आदि के करने अनिवार्य होंगे।
    इस अवसर पर आई क्यू ए सी के समन्वयक डॉ अमित कुमार गुंजन ने कहा कि आगामी नैक के लिए भी सभी विभागों को अपडेट होना जरूरी है। पिछले पांच वर्षों के लेखा जोखा को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।
    इस अवसर पर डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ रुचि जैन, डॉ मोहम्मद परवेज, डॉप्रधानाचार्य डॉ. अवधेश विवेक कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार, डॉ अशोक कुमार ,डॉ राजीव शर्मा, डॉ महालक्ष्मी कुमारी, डॉ श्वेता भारती, डॉ सुनीला कुमारी, डॉ जमशेद आलम एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में धीरज कुमार, अमित कुमार ,कारी ठाकुर सलित झा आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा थाना पुलिस ने लूट मामले का उद्भेदन करते हुए ,3 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article टीबी उन्मूलन के लिए बढ़ाया जाएगा जांच का दायराः स्वास्थ्य मंत्री

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.