Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने की लाखों की हेराफेरी, ठगी के शिकार ग्राहकों ने की रोड जाम।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने की लाखों की हेराफेरी, ठगी के शिकार ग्राहकों ने की रोड जाम।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघड़ा ( बेगूसराय) तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पकठौल पंचायत के अगजा ढ़ाला अवस्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने एसबीआई खाता धारकों को लाखों रुपया का चूना लगाया है। कई महीनों से सीएसपी संचालक ग्राहकों के खातों से हेराफेरी कर रहा था। सीएसपी के माध्यम से अपने खातों में पैसा जमा करने वाले लोगों को नकली रसीद जा गई। ग्राहकों के बैंक खाते में कैश डिपाजिट नहीं होने के बाद तब जाकर उनके साथ हुई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसी के बीच 1 सप्ताह पूर्व ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अरुण कुमार सहनी की मृत्यु हो गई। ठगी के शिकार ग्राहकों ने सामूहिक रूप से बुधवार को दिन के करीब 9:बजे बैंक के सामने रोड को जाम कर पैसा वापसी को लेकर सैकड़ों ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। जिसकी सूचना तेघड़ा थाना को दी गई। तेघड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित ग्राहकों को समझा-बुझाकर रोड पर लगे जाम को हटाया। मौके पर उपस्थित ग्राहक टूना कुमारी पिता फहींम सहनी ग्राम नोनपुर के नाम से पिता ने जमीन बेचकर उसकी शादी के लिए 6,03,541 रुपैया जमा किया था, राधा देवी पति सखीचंद सहनी नोनपुर, का 4,98,289 रुपैया, राम अकबाल कुमार पिता फहींम सहनी नोनपुर का 4,38,016 रुपैया, सुनीता देवी पति राम बालक शर्मा नोनपुर का तीन लाख 14 हजार रुपया, पार्वती देवी पति नीरज सहनी नोनपुर का 1,40,000 रुपैया, गीता देवी पति रामसेवक सहनी पकठौल का 1,80,000 रुपया इसके अलावा लगभग 400 से अधिक ग्राहकों का बैंक में जमा लाखों की राशि का हेरा फेरी किया गया है। मामला का उजागर होने एवं संचालक की मृत्यु के बाद इस केंद्र के माध्यम से बैंक का लेनदेन करने वाले खाताधारक परेशान है। संचालक की मृत्यु के बाद ग्राहक सेवा केंद्र बंद पड़ा हुआ है। वहां के पूर्व जिला पार्षद जनार्दन यादव, पिपरा दोदराज के सरपंच हीरालाल महतो, पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान ने बताया कि लोग मेहनत मजदूरी करके पसीने की जमा पूंजी बेटी की शादी, के अलावे अन्य कार्यों के लिए रखा था। करीब 400 से अधिक ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपया की हेराफेरी हुई है। जब ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की 1 सप्ताह पूर्व मृत्यु हो गई और ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर दिया गया तब जाकर लोगों का सब्र टूटता गया और आज रोड जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है ताकि बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासन ग्राहकों की जमा पूंजी को वापस दिलवाने में सहयोग करें। थाना सब इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने कहा कि पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुट गई है आगे आवेदन प्राप्त होने के बाद इससे संबंधित विधि सम्मत कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरी गिरी धाम आध्यात्मिक एवं पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा:अमर
    Next Article बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार एवं सीओ अजय कुमार ने पदभार किया ग्रहण

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.