Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता

    बोले- संस्थागत लेखाजोखा, प्राथमिकता निर्धारण और पारदर्शिता का अभाव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से ठोस सुधारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि बजट के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता का अभाव है और कृत व शेष कार्यों का वार्षिक लेखाजोखा भी व्यवस्थित रूप से नहीं रखा जाता।

    सरयू राय ने कहा कि निविदा, संवेदक चयन, एग्रीमेंट और समय सीमा में काम पूरा कराने में देरी से सड़क, नाली, जलापूर्ति, साफ-सफाई और जल-मल निकासी जैसी जनसुविधाओं की योजनाएं वर्षों तक उलझी रहती हैं। पदाधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नए अधिकारियों को भी पुराने और लंबित कार्यों की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती।

    उन्होंने बताया कि 8 जुलाई की बैठक में नगरपालिका इकाइयों को संस्थान की तरह काम करने और वार्षिक कार्यों का लेखाजोखा रखने पर सहमति बनी थी, लेकिन डेढ़ माह बाद भी सुधार की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने उपायुक्त से नगरपालिका निकायों की कार्यप्रणाली में बदलाव और संस्थागत व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

    नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, कई मकान ध्वस्त
    Next Article सुरेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 102 लोगों ने किया रक्तदान

    Related Posts

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    August 22, 2026

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    August 22, 2026

    छात्रों पर मारपीट को भाजपा ने बताया तानाशाही का प्रतीक, विद्युत महतो बोले- लाठी से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गालूडीह में 50 लाख की हेराफेरी से मचा हड़कंप, पीड़ित को जान का खतरा, समाज ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    सिंडिकेट कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

    छात्रों पर मारपीट को भाजपा ने बताया तानाशाही का प्रतीक, विद्युत महतो बोले- लाठी से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज

    गणिनाथ सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव

    टाटानगर-राउरकेला से कोसी-सीमांचल के लिए सीधी ट्रेन की मांग

    सुरेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 102 लोगों ने किया रक्तदान

    नगरपालिका इकाइयों की कार्यप्रणाली पर सरयू राय ने जताई चिंता

    स्वर्णरेखा किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी, कई मकान ध्वस्त

    एसएसएम इंटर स्कूल कल्चरल फेस्ट 2026 में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    यूजीसी गाइडलाइन और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.