सुरेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 102 लोगों ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 22 अगस्त। स्व. सुरेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में शनिवार को रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा में एसएस ट्रेडर्स, स्लैग रोड की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 102 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद में योगदान दिया।
आयोजकों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। मौके पर समाजसेवी सुखबीर सिंह (जॉली), गोविंद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

