Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंत्री रामेश्वर उरांव को लिखा पत्र
    Breaking News झारखंड

    विधायक सरयू राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंत्री रामेश्वर उरांव को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंत्री रामेश्वर उरांव को लिखा पत्र जिम्मी भास्कर के प्रवक्ता होने पर ही सवाल

    सेवा में,
    डाॅ॰ रामेश्वर उराँव,
    प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, झारखंड -सह-
    मंत्री, वित्त, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग,
    झारखंड सरकार।

    महाशय,
    जम्मी भास्कर नाम के एक व्यक्ति ने कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता के नाते समाचार पत्रों में बयान दिया है कि उन्होंने मुझे कोई पत्र लिखा है, जिसमें किन्हीं 11 बिंदुओं पर मुझसे जवाब मांगा है। यह खबर विगत तीन दिनों से जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर चल रही है। कल दिनांक 28.05.2021 को इस पत्र के हवाले से जमशेदपुर से प्रकाशित उदितवाणी नामक अखबार में एक बड़ा समाचार छपा है। आज प्रभात खबर और दैनिक भास्कर के जमशेदपुर संस्करण में भी इस पत्र को उधृत करते हुये बड़ा समाचार छपा है।
    आश्चर्य है कि कांग्रेस के तथाकथित कोल्हान प्रवक्ता ने मुझे जो पत्र लिखा है, वह पत्र मुझे अबतक नहीं मिला है। डाक से, मेल से, व्हाट्सएप से या कसी अन्य माध्यम से मुझे उनका पत्र नहीं मिला है। पर इस पत्र में अंकित बिंदुओं पर जवाब देने की उनकी चुनौती मुझे मीडिया के माध्यम से मिल रही है। यह पत्र आदित्यपुर के 111 सेव लाइफ अस्पताल को लेकर गत दिनों हुए विवाद को आधार बनाकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के बचाव में कांगे्रस के तथाकथित प्रवक्ता जम्मी भास्कर द्वारा मुझे लिखा हुआ प्रतीत होता है। चुंकि किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता द्वारा दिया गया वक्तव्य पार्टी का अधिकृत वक्तव्य माना जाता है, पार्टी की संबंधित इकाई की सहमति से दिया गया माना जाता है। परंतु जहाँ तक मेरी जानकारी है कांग्रेस पार्टी की कोई कोल्हान क्षेत्र के लिये संगठनात्मक इकाई नहीं है, इसलिये इस संबंध में मैं आपको कष्ट दे रहा हूँ।
    मैं इंतजार कर रहा हूँ कि कांग्रेस के तथाकथित प्रवक्ता द्वारा मुझे लिखा गया पत्र मुझे मिले ताकि मैं उस पत्र के हवाले से समाचार पत्रों में छप रही अनर्गल बातों का जवाब उन्हें दूँ और इस बारे में उन्हें उनके अज्ञानता, पूर्वाग्रह और धृष्टता से अवगत कराऊँ। यदि अपने आप को जिम्मेदार समझने वाला कोई व्यक्ति पत्र लिखकर मुझपर आरोप लगाता है, किन्हीं 11 बिंदुओं पर मुझसे जवाब चाहता है तो पत्र मीडिया में भेजने के पहले या भेजने के साथ ही उसे यह पत्र मुझे भी उपलब्ध कराना चाहिये। पत्र लिखने के बहाने मीडिया में वक्तव्य देने से तो उन प्रश्नों का उत्तर उन्हें प्राप्त नहीं हो सकता है।
    विचित्र है कि उनके पत्र में अंकित कई बिंदु वही हैं जिन्हें कुछ दिन पहले भाजपा के कतिपय ‘‘टटका और बासी’’ नेताओं ने मेरे विरूद्ध मीडिया में प्रसारित किया था और मेरे जवाब के बाद चुप्पी साध लिया था। लगता है कि तथाकथित कांग्रेस प्रवक्ता ने मेरे विरूद्ध अपने पत्र का विषय उन भाजपा नेताओं से उधार लिया है। हो सकता है कि ऐसे भाजपा नेताओं से कांगे्रस के तथाकथित प्रवक्ता का सक्रिय संबंध मेरे विरूद्ध बना है।
    मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप मुझे अवगत कराने की कृपा करेंगे कि जम्मी भास्कर नाम के किसी व्यक्ति को आपने कांग्रेस का कोल्हान प्रवक्ता मनोनीत किया है या नहीं? कांग्रेस के तथाकथित कोल्हान प्रवक्ता जम्मी भास्कर का मेरे विरूद्ध दिया गया वक्तव्य कांग्रेस के प्रदेश और जिला इकाई द्वारा अधिकृत है या नहीं? बहुत संभव है कि कांग्रेस के तथाकथित कोल्हान प्रवक्ता का मुखौटा लगाकर इन्होंने किसी निहित स्वार्थ की शह पर किसी काल्पनिक पत्र के बहाने मेरे विरूद्ध समाचार पत्रों में अनर्गल आरोप लगाया हो। उम्मीद करता हूँ इस बारे में आपका मार्गदर्शन मुझे शीघ्र मिलेगा। दो दिन बाद रांची जाऊँगा तो इस संबंध में आपसे मिल कर बात करने की कोशिश करूंगा।
    सादर,
    ह॰/-
    सरयू राय

    विधायक सरयू राय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी मांगा कि कांग्रेस में कोल्हान के कौन प्रवक्ता है जब राष्ट्र संवाद ने प्रदेश अध्यक्ष को फोन लगाया तो उनका फोन नॉट रिचेबुल आया
    कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी से राष्ट्र संवाद ने दूरभाष पर पूछा की कोल्हान में कितने प्रवक्ता हैं अशोक चौधरी ने बताया की कोल्हान में चार प्रवक्ता है राकेश तिवारी, सुरेश धारी, जिम्मी भास्कर और अतुल

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनॉन-होम ब्रांच से एक दिन में 1 लाख रुपये तक निकाल सकेंगे एसबीआई के ग्राहक
    Next Article यौन उत्पीड़न की जांच को लेकर नाइकी पर भड़के नेमार, बोले- बात सुने बिना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.