Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कविया गांव का सरस्वती मंदिर सज धज कर है तैयार सरस्वती पूजा आज
    धर्म बिहार बेगूसराय

    कविया गांव का सरस्वती मंदिर सज धज कर है तैयार सरस्वती पूजा आज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भगवानपुर , बेगूसराय :कविया गांव का सरस्वती मंदिर सज धज कर तैयार है।दशकों से होने वाले पूजनोत्सव की खासियत यह है कि सालो भर पिंडी के रूप में सरस्वती की पूजा होती है और पूजा के समय मूर्ति की स्थापना कर श्रद्धापूर्वक व विधि विधान से पूजा होती है। अस्थाई रूप से लगने वाले दुकान आकार ले चुके हैं। यह प्राचीन मंदिरों में ऐसा इकलौता मंदिर है, जहां माता सरस्वती के मंदिर में पूरे वर्ष पिंडी के रूप में माता की पूजा- उपासना की जाती है। अब नव निर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की जा चुकी है।माता की प्रतिमा विसर्जन का विधि-विधान भी अनूठा है। दशमी तिथि को कलह विसर्जन के बाद प्रतिमा विसर्जन में महिलाएं विदाई गीत,समदन व भजन करते हुए वातावरण को भावुक बना देती हैं।मां सरस्वती के प्रतिमा के साथ उनकी दो सखियां भी रहती हैं। महिला, बच्चे व बुजुर्ग ढोल बाजे के साथ माता सरस्वती को विदा करने जाते हैं।परंपरा अनुसार माता अपने ससुराल जाने से पूर्व अपने मायके की सभी बेटियों से विदाई लेने जाती है।पूरे वर्ष आसपास व अन्य जिले के लोग मन्नत मांगने व मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धा अर्पित करने अपने परिजनों के साथ आते हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 फरवरी से 21 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें रास,जागरण आदि होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट में राजद पर खरीद बिक्री का आरोप
    Next Article युवा, नौजवान, किसान के साथ ही आम-आवाम ने तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं :शिव प्रकाश गरीब दास

    Related Posts

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    May 29, 2026

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.