Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट में राजद पर खरीद बिक्री का आरोप
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट में राजद पर खरीद बिक्री का आरोप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट में राजद पर खरीद बिक्री का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी को कलंक कहा है। कहा है कि राजद खेल करने की बात कह रहा था। यह कल खरीद-फरोख्त का नंगा नाच हुआ है। कल दिए गए भाषण से तेजस्वी यादव के काले कारनामे नहीं छुप जाएंगे। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार को इसकी सीबीआई से जांच करानी चाहिए कि किनको कितने पैसे दिए गए थे या कितने पर डील हुआ था। तेजस्वी यादव कहते हैं कि यह डील की सरकार है, जबकि उनका तो जन्म ही डील में हुआ है। पिताजी ने चारा घोटाला में डील किया। लालू यादव ने नौकरी के बदले जमीन लेकर डील की,जिसकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी मोदी की गारंटी है कि तेजस्वी यादव की सरकार कभी नहीं आएंगे कल दिए गए भाषण से तेजस्वी यादव के काले कारनामे नहीं छुप जाएंगे। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है। लोगों ने कहा कि खेल क्या हुआ है, मैंने कहा लोकतंत्र के लुटेरों ने लोकतंत्र को लूटने का पूरा प्रयास किया, लेकिन खुद लूट गए। विश्वास मत में डील की सीबीआई इंक्वारी होगा, तब सभी चीज जनता के सामने आएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि नीतीश कुमार अब नहीं पलटेंगे। मैं कहता हूं मोदी की गारंटी है कि आप कभी सरकार में नहीं आएंगे। यह मोदी की गारंटी जरूर है कि आप सरकार में नहीं आएंगे। तेजस्वी यादव देखने में सुंदर हैं, युवा हैं, लेकिन अंदर से भ्रष्टाचार और कलंक के प्रतीक हैं । गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव याद रखें अच्छी-अच्छी बातें करने से नहीं होता है। नौकरी देने का काम किया कोई और श्रेय आप ले रहे हैं। पता कर लीजिए ट्रांसफर पोस्टिंग में जिस तरह से आप इन लोगों ने किया है, उसका भी पर्दाफाश होगा, तब पता चलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी रिफाइनरी में उत्पादकता सप्ताह 2024 का हुआ शुभारंभ।
    Next Article कविया गांव का सरस्वती मंदिर सज धज कर है तैयार सरस्वती पूजा आज

    Related Posts

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2026

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.