रन फॉर सद्भावना कार्यक्रम में शामिल हुए सरायकेला लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी, प्रतिभागियों से मिल बढ़ाया उनका हौसला
विद्यार्थी को अपने पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी आगे बढ़ाना चाहिए – मनप्रीत सिंह
खेल मनुष्य को मानसिक एवं शारीरिक तनाव से रखता है दूर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अमन ओझा
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के साकची स्थित आई हॉस्पिटल के समीप गांधी जयंती के मौके पर रन फॉर सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी ने सभी प्रतिभागियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया एवं खेल जगत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी।
श्री सिंह ने यह भी कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का काफी अहम हिस्सा है, खेल मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से काफी मजबूत रखता है। विद्यार्थी को अपने पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में भी आगे बढ़ाने की सोच रखनी चाहिए। बता दे यह कार्यक्रम विगत 14 वर्षों से दौड़ का सबसे बड़ा आयोजन रहा है। रन फॉर सद्भावना प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से दौड़ को लेकर युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे उपस्थित थे।
रन फॉर सद्भावना केवल एक दौड़ का ही नहीं बल्कि सहभागी ने इसमें पैदल चलकर भी हिस्सा लिए। यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे साकची गोल चक्कर से शुरुआत कर जुबली पार्क होते हुए दोराबजी टाटा पार्क के पास पहुंचकर समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया की दौड़ में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सद्भावना टी-शर्ट दी गई। आयोजन के अध्यक्ष विकास सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा की दौड़ में करीब 15000 प्रतिभागी हिस्सा लिए हैं।
पूर्व में भी दौड़ में 12000 से 15000 प्रतिभागी शामिल होते आ रहे हैं। एकता और सद्भावना का संदेश इस आयोजन के उद्देश्य यह है कि युवाओं को एकता और सद्भावना का संदेश देना है। आयोजन में रेड क्रॉस की भी अहम भूमिका रही। रेड क्रॉस रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करते हुए धर्म के लोगों को जोड़ रहे हैं। इस तरह रणफूर सद्भावना भी क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है।