दुष्कर्म का आरोपी संतोष गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष गोप (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष गोप की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हो चुकी थी। इसी दौरान उसका नाबालिग लड़की से संपर्क हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया। इस पूरे घटनाक्रम से आरोपी की पत्नी अनजान थी। पुलिस ने नाबालिग से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


