Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा चला संकल्प यात्रा अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राजनीति

    भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा चला संकल्प यात्रा अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी का दिनांक 17 अगस्त से संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा है। यह यात्रा झारखंड प्रदेश के सभी विधानसभाओं से गुजरने वाला है और 10 अक्टूबर को समारोप होगा।
    इसी कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर को पाकुड़ के तीनों विधानसभाओं में संकल्प यात्रा संपन्न हुआ। पाकुड़ विधानसभा का बड़हरवा में आयोजित संकल्प सभा में भाग लेने हेतु जाने के क्रम में कोटलपोखर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जन जन के नेता बाबूलाल मरान्डी जी का शानदार स्वागत किया,

     

     

    साथ में राजमहल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनंत कुमार ओझा भी मौजूद थे,जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह एवं मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत कुमार साह ने किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर भारत माता की जय,वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद नारे का जमकर उद्घोष किया।प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल जी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह का संचार हुआ है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह पाकुड़ नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय विशेष रूप से उपस्थित थे। अभूतपूर्व स्वागत से बाबूलाल जी अभिभूत दिख रहे थे।

     

     

    कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के हुजूम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन हेतु जन जागरण अभियान है।संकल्प सभाओं में उमड़ती भीड़ यह दर्शाती है कि यहां की जनता भ्रष्ट एवं निकम्मी हेमंत सरकार से उब चुकी है और तुरंत इस भ्रष्ट एवं धोखेबाज सरकार से मुक्ति चाहती है।कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साह यह प्रमाणित करता है कि हेमंत सरकार की विदाई तय है,इसलिए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हमें भाजपा का परचम लहराना है और 2024 में पुनः  नरेंद्र भाई मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है और झारखंड प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनानी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर हिंसा मामले पर कमेटी ने SC में पेश की तीन रिपोर्ट, कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश
    Next Article परमपिता शिव परमात्मा को समर्पित 12 ज्योर्तिलिंगम का दर्शन मेला

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.