Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेमीफाइनल में सानिया-बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स
    Breaking News Headlines खेल

    सेमीफाइनल में सानिया-बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2023Updated:January 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मेलबर्न. रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की भारतीय जोड़ी आस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिन्हें लातविया और स्पेन की येलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडिज की जोड़ी पर वॉकओवर मिला. भारतीय जोड़ी ने अभी तक मिक्सड डबल्स में एक भी सेट नहीं गंवाया है. अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त डिसायर के और नील स्कूपस्की और टेलर टाउनसेंड तथा जैमी मर्रे के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

     

     

    भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टरफाइनल में उरुग्वे के एरियल बेहर और माकोटो निनोमिया की जोड़ी को 6-4 7-6 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. एक घंटे 17 मिनट चले इस मैच के पहले सेट में भारतीय जोड़ी हावी रही थी. इसके बाद बेहर-माकोटो की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी की. हालांकि यह जोड़ी मुकाबले को आखिरी सेट तक नहीं ले जा सकी थी.

     

     

     

    बोपन्ना-मिर्जा ने 2017 में फ्रेंच ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था. वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया मिर्जा 2009 में महेश भूपति के साथ चैंपियन बनीं थीं. बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी पुरूष युगल में पहले दौर से बाहर हो गई थी. वहीं सानिया और कजाखस्तान की अन्ना दानिलिना की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में हार गई. रामकुमार रामनाथन और मैक्सिको के मिगुल एंजेल रेयेस वारेला, युकी भांबरी और साकेत माइनेनी भी

     

     

     

    पहले दौर में हार गए थे. जीवन नेदुंचेझियान और एन श्रीराम बालाजी दूसरे दौर में हार गए. इससे पहले टूर्नामेंट में, सानिया-बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलियाई वाइल्ड कार्ड जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को 7-5, 6-3 से हराया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस को  इस्तीफा देने का  एलान  और ‘ ब्रिटिश प्रसारक’   बीबीसी के विचारों को भारतीय संस्थानों पर तरजीह देना, देश की संप्रभुता को करेगा कमजोर , “अनिल एंटनी” ।
    Next Article एके एंटनी के बेटे ने पीएम मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री के विरोध के बाद कांग्रेस छोड़ी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.