Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है समाजवादी पार्टी : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है समाजवादी पार्टी : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है समाजवादी पार्टी : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर औरंगजेब को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिनका आचरण मुगल शासक जैसा है वे लोग तो उन पर ही गौरव की अनुभूति करेंगे।

    आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान सपा पर तीखे प्रहार किये और औरंगजेब की तारीफ करने वाले, महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी को पार्टी से निकालने की मांग की।

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के विचारों से कितनी दूर भाग चुकी है। उन्होंने कहा कि आज राम, कृष्ण, शिव की परंपरा और भारत की विरासत को कोसना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। ‘‘दुर्भाग्य की बात है कि औरंगजेब को यह लोग अपना आदर्श मान रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, ”औरंगजेब के पिता शाहजहां ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि खुदा करे कि ऐसी औलाद किसी के यहां पैदा ना हो। उसने आगरा के किले में अपने बाप को कैद करके रखा, पानी के लिए तरसाया। शाहजहां ने औरंगज़ेब को कोसते हुए लिखा है कि तुमसे अच्छा तो यह हिंदू है जो जीते जी अपने मां-बाप की सेवा करता है, और उनके मरने के बाद श्राद्ध और तर्पण के माध्यम से वर्ष में एक बार उनको जल देता है। तुम तो मुझे एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाते हो।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि औरंगजेब पर गौरव करने वाले लोग पटना की खुदाबख्श लाइब्रेरी में जाकर एक बार शाहजहां की जीवनी पढ़ें तो उसकी पीड़ा का पता चलेगा।

    आदित्यनाथ ने यह भी कहा, ”जिनका आचरण औरंगजेब जैसा है वे लोग तो औरंगजेब पर गौरव की अनुभूति करेंगे ही। कोई भी सभ्य मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता क्योंकि उसे मालूम है कि यथा नाम तथा काम। अगर ऐसा नाम रखेंगे तो एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा।”

    आदित्यनाथ के ऐसा कहने पर सपा सदस्यों ने आपत्ति जताई। तब मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आसिम आजमी का नाम लिए बगैर कहा, ”सपा का नेता, आपका विधायक…. उसे निकालो पार्टी से…. और उसे एक बार उत्तर प्रदेश भेज दीजिए, बाकी उपचार हम अपने आप करवा लेंगे।”

     

     

    उन्होंने कहा, ”जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज के परंपरागत गौरव की अनुभूति करने के बजाय लज्जा महसूस करे और औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो, क्या उसको भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए? सपा को इसका जवाब देना चाहिए।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ”एक तरफ आप कुंभ को कोसते रहे और दूसरी तरफ औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं। आखिर आपकी ऐसी कौन सी नस दबी हुई है कि आप लोग अपने उस विधायक पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं? सपा को उसे बाहर निकाल देना चाहिए।”

    गौरतलब है कि मुम्बई के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा के विधायक अबू आसिम आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वह क्रूर शासक नहीं था और उसने कई मंदिर भी बनवाये थे। उन्होंने कहा था कि वह यह बात इतिहासकारों के हवाले से ही कह रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद कालीचरण सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण, सुनीं जनता की समस्याएं
    Next Article एसकेएम विरोध प्रदर्शन : पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ जा रहे किसानों को रोका

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.