Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैफ चैंपियनशिप: सुनील छेत्री की हैट्रिक, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सैफ चैंपियनशिप: सुनील छेत्री की हैट्रिक, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सैफ चैंपियनशिप: सुनील छेत्री की हैट्रिक, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया
    बेंगलूरू. सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल दागे। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया। छेत्री ने तीन में से दो गोल पेनल्टी पर किए। भारतीय फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. कप्तान सुनील छेत्री के नेतृत्व में इंटरकॉनटिनेंटल कप जीतने के बाद सैफ चैंपियनशिप में भी धमाकेदार शुरुआत की. पहले ही मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की. भारतीय कप्तान ने हैट्रिक गोल करते हुए टीम को जीत को सुनिश्चित किया.

     

     

     

    सुनील छेत्री की हैट्रिक की मदद से भारत ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया. इसके साथ ही छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए. ईरान के अल देइ के 149 मैचों में 109 गोल हैं जबकि छेत्री के अब 90 गोल हो गए हैं.भारत ने मैच की शुरूआत से ही अपना फॉर्म और अनुभव दिखाना शुरू कर दिया था. वर्षा से प्रभावित मैच में पाकिस्तानी टीम भारत के सामने कहीं ठहर ही नहीं रही थी. छेत्री ने रविवार को भुवनेश्वर में लेबनान के खिलाफ इंटर कांटिनेंटल कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने घरेलू मैदान पर भी बेहतरीन खेल दिखाया.

     

     

     

    भारत ने दसवें मिनट में छेत्री के फील्ड गोल के दम पर बढत बनाई. छह मिनट बाद छेत्री ने पेनल्टी पर गोल करके बढत दुगुनी कर दी. पहले हाफ में भारत के और भी गोल होते लेकिन पाकिस्तानी डिफेंस मुस्तैद हो गया था और भारत ने भी कुछ मौके गंवाये. भारत ने पहले हाफ में बढत जरूर बनाई लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी को थ्रो इन से रोकने के गैर जरूरी प्रयास में कोच इगोर स्टिमक को लालकार्ड दिखाया गया और उन्हें डगआउट छोड़कर जाना पड़ा.

     

     

     

    इसके बावजूद भारत ने दूसरे हाफ में लय नहीं खोई. भारत ने 74वें मिनट में तीसरा गोल किया और इस बार भी गोल करने वाले भारतीय कप्तान छेत्री ही थे. उदांता सिंह ने 81वें मिनट में एक और गोल करके पाकिस्तान की सारी उम्मीदें तोड़ दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने जो बाइडेन को दिए ये उपहार, फर्स्ट लेडी जिल को गिफ्ट किया स्पेशल ग्रीन डायमंड
    Next Article Bihar: जीतन राम मांझी की पार्टी हम, एनडीए में हुई शामिल, अमित शाह से मुलाकात के बाद ऐलान

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.