Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रैश हुआ रूसी सेना का विमान, इंजन में आग लगने से हादसा, मारे गए सभी 15 सवार
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    क्रैश हुआ रूसी सेना का विमान, इंजन में आग लगने से हादसा, मारे गए सभी 15 सवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    क्रैश हुआ रूसी सेना का विमान, इंजन में आग लगने से हादसा, मारे गए सभी 15 सवार
    रूसी सेना का एक और विमान हादसे का शिकार हो गया है. चार इंजन वाले इस कार्गो प्लेन के एक इंजन में आग लग गई थी. इसके बाद विमान क्रैश हो गया. विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

     

     

    यूक्रेन के साथ चल रही लड़ाई के चलते रूसी वायुसेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. एक महीने पहले भी रूसी वायुसेना का एक बड़ा सैन्य विमान हादसे का शिकार हुआ था. इस विमान में यूक्रेन के युद्ध बंदी सवार थे. मंगलवार को जिस विमान के क्रैश होने की जानकारी सामने आई वह मास्को के उत्तर-पूर्व में इवानोवो क्षेत्र में गिरा.

     

     

    विमान में सवार 15 लोगों की मौत

    हादसे का शिकार हुआ विमान आईएल-76 था. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विमान के एक इंजन में लगे आग को देखा जा सकता है. उस समय विमान जमीन की ओर बढ़ रहा था. मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य फुटेज में हादसे वाली जगह से काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन में आग लग गई थी. इसके बाद प्लेन क्रैश कर गया.

     

     

    इससे पहले जनवरी में रूसी सेना का एक माल वाहक विमान क्रैश हो गया था. उस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 जवान सवार थे. इन्हें रूसी सेना ने युद्धबंदी बना लिया था. विमान में तीन रूसी अधिकारी और चालक दल के छह सदस्य भी सवार थे. रूसी सेना ने आरोप लगाया था कि विमान को यूक्रेन ने मार गिराया.

     

     

     

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि कैदियों को अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था. वहीं, दो सीनियर रूसी सांसदों ने बिना सबूत दिए आरोप लगाया कि विमान को यूक्रेनी बलों द्वारा दागी गई मिसाइलों से गिराया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSBI ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स का डेटा ईसीआई को सौंपा, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद डिटेल दिया, 3 दिन बाद होगा सार्वजनिक
    Next Article जमशेदपुर: सी एस इलेक्ट्रॉनिक के दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    Related Posts

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    June 4, 2026

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.