Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार रूस ने माना हुआ भारी नुकसान, सैनिकों की मौत को लेकर दिया ये बयान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन पर हमले के बाद पहली बार रूस ने माना हुआ भारी नुकसान, सैनिकों की मौत को लेकर दिया ये बयान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्को. रूस-यूक्रेन युद्ध को अब 40 दिनों से अधिक का समय हो गया है. ऐसे में रूस ने पहली बार इस युद्ध में हुए अपने भारी सैन्य नुकसान को स्वीकारा है. रूसी सेना के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में स्वीकार किया है कि इस युद्ध में रूस को काफी मात्रा में सैनिकों की जान गंवानी पड़ी है. हालांकि इस दौरान दिमित्री ने हताहत हुए सैनिकों की संख्या नहीं बताई है.

    इस दौरान दिमित्री ने यूक्रेन के बुचा में नरसंहार की घटना से इनकार किया है. ब्रिटेन के स्काई न्यूज को दिए गये इंटरव्यू में दिमित्री ने कहा कि मारे गये सैनिकों की संख्या हमारे लिए दुख का विषय है. हालांकि उन्होंने अपने मारे गये सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं इससे पहले रूस ने मार्च में अपने 1,351 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टी की थी और कुल 3,825 सैनिकों के घायल होने की पुष्टी की थी.
    दिमित्री ने स्काई न्यूज से कहा कि हम इस बात से इनकार करते हैं कि रूसी सेना ने बुचा में ऐसा कोई काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि मारे गए यूक्रेनी नागरिकों की तस्वीर रूस को बदनाम करने की एक पूर्व नियोजित साजिश हैं. हम इन तस्वीरों की वैधता से इनकार करते हैं.

    वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व की शीर्ष मानवाधिकार संस्था से रूस को गुरुवार को निलंबित कर दिया. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से रूस को निलंबित करने के लिए अमेरिका ने प्रस्ताव पेश किया था. 193 सदस्यीय महासभा (UNGA) में प्रस्ताव के पक्ष में 93 मत पड़े, जबकि भारत सहित 58 देश अनुपस्थित रहे. ‘मानवाधिकार परिषद में रूसी संघ की सदस्यता के निलंबन अधिकार’ शीर्षक वाले प्रस्ताव के खिलाफ 24 मत पड़े थे. ऐसे में प्रस्ताव पारित हो गया.
    बता दें कि रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के बुचा शहर में की गई नागरिकों की हत्याओं की तस्वीरें एवं वीडियो सामने आने के बाद अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद से रूस को निलंबित करने का अभियान शुरू किया था. अब रूस को यूएनएचआरसी से बाहर कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि रूस दूसरा देश है, जिसकी यूएनएचआरसी सदस्यता छीन ली गई है. महासभा ने 2011 में लीबिया को परिषद से निलंबित कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंग्रेजी का विकल्प बने हिंदी, अन्य भाषा वाले नागरिक भारत की भाषा में संवाद करें: अमित शाह
    Next Article UNHRC से रूस को सस्पेंड किया गया, वोटिंग से हुआ फैसला, भारत ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.