Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला  देशभर में खासकर झारखंड और बिहार में इन दिनों बच्चा चोर के अफवाह ने कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है. हर नया चेहरा संदिग्ध के तौर पर देखा जा रहा है. इसकी आड़ में भीड़ अपनी अलग रोटी सेंकने में जुटी है. इनकी जद में पुलिस और आम नागरिक भी आ रहे हैं. ताज़ा घटना झारखंड के सरायकेला की है. जहां कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकाकुली गांव में गुरुवार दोपहर बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जानकारी के अनुसार दो महिलाएं पीयूष कालिंदी नामक बच्चे को कथित रूप से अपने साथ ले जा रही थीं. इसी दौरान बच्चे के परिवार की एक महिला ने उन्हें बच्चे को ले जाते देख लिया. परिजन द्वारा हल्ला मचाते हुए खेत की ओर दौड़ने पर ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. ग्रामीणों को आता देख एक महिला मौके से भागने में सफल रही, जबकि दूसरी महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

    पकड़ी गई महिला को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. जबकि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली, बावजूद इसके ग्रामीणों ने महिला को बांध दिया और उसके साथ मारपीट की. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाना ले गई. पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम दूरी बताया और स्वयं को शारदाबेड़ा निवासी कहा है. वहीं शारदाबेड़ा में जानकारी लेने पर यह बात सामने आई कि महिला अपने भाई द्वारा कथित मारपीट और प्रताड़ना के कारण इधर- उधर भटकती रहती है. थाना प्रभारी ने पूरे मामले को अफवाह करार देते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें. किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    सरायकेला में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामुरिया के मदन तोर गांव में हायना की दस्तक, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    Next Article जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ केंद्र का भूमि पूजन, राष्ट्रपति ने रखी आधारशिला

    Related Posts

    स्वच्छता पखवाड़ा के वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता में जी सी जे डी हाई स्कूल को तीसरा स्थान युसीआईएल सीएमडी ने किया सम्मानित 

    February 28, 2026

    ब्रह्मप्राप्ति ही एकमात्र पथ : आनन्दमार्ग संभागीय सेमिनार में आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत

    February 28, 2026

    मानगो नगर निगम चुनाव में हार के बाद विकास सिंह का भाजपा पर तीखा हमला

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वच्छता पखवाड़ा के वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता में जी सी जे डी हाई स्कूल को तीसरा स्थान युसीआईएल सीएमडी ने किया सम्मानित 

    ब्रह्मप्राप्ति ही एकमात्र पथ : आनन्दमार्ग संभागीय सेमिनार में आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत

    मानगो नगर निगम चुनाव में हार के बाद विकास सिंह का भाजपा पर तीखा हमला

    गम्हरिया के कई इलाकों में रविवार को पांच घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

    होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध- थाना प्रभारी

    पितकी रेलवे फाटक पर महाजाम, 10–15 घंटे फंसे वाहन — यात्रियों व चालकों की बढ़ी मुश्किलें

    फाल्गुन महोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार,  भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

    तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

    टाटानगर स्टेशन पार्किंग में भारी घाटा, कंपनी ने शुल्क घटाने की मांग उठाई

    सूर्यधाम सिदगोड़ा में राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.