बागबेड़ा में गोलगप्पा विक्रेता से लूट और चाकूबाजी का खुलासा, दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गोलगप्पा विक्रेता से लूट और चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक निरुद्ध बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और लूट की रकम में से 1,200 रुपये बरामद किए गए हैं।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि घटना 19 अगस्त की रात करीब 10 बजे की है। गाड़ाबासा निवासी आकाश कुमार गोलगप्पा बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे हाई स्कूल के पास तीन अपराधियों ने उनका ठेला रोक लिया और रुपये की मांग की।
आकाश कुमार ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उनकी जेब से करीब 1,700 रुपये लूटकर तीनों फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने वायरलेस मैदान क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में एक निरुद्ध बालक तथा राहुल पात्रो उर्फ कल्लू, पिता जगरनाथ पात्रो, निवासी गांधीनगर, बागबेड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक धारदार चाकू तथा लूटे गए 1,700 रुपये में से 1,200 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई

