Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर

    उपायुक्त की अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त की अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

     

    जिला दण्डधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत,उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल,अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार,अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश ,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला,अनुमंडल पदाधिकारी चांडील,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,सभी अंचालाधिकारी,थाना प्रभारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहें।

     

     

    बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का बिंदुवार समीक्षा कर सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त नें कहा कि आए दिन ओवर स्पीडिंग,सड़को पर अवैध पार्किंग की वजह से दुर्घटनाये हो रही है,

     

    इस वित्तीय वर्ष 2023-24 मे हुए कुल दुर्घटनाओ का कमिटी गठित कर जाँच करते हुए मुख्य कारणों पर फोकस करते हुए अग्रतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट (18) पर आवश्यक साइनेज बोर्ड तथा आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लगवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न मुख्य सड़कों तथा चौक चौराहों पर अवैध रूप से की जा रही वाहन पार्किंग तथा आदित्यपुर, गम्हरिया,कांडरा एवं चांडिल स्थित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा गेट के सामने मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्किंग पर जाँचपरान्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक के दौरान उपायुक्त नें कहा कि जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करे, विभिन्न विद्यालय तथा उच्च विद्यालयों में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के अनुपालन करने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने हेतू आवश्यक जानकारिया साझा करे।

     

    पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूनायत नें कहा कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने के नियमित जिले के मुख्य चौक चौराहो पर आवश्यक सिनेज बोर्ड तथा स्पीड लिमिट एवं नो एंट्री का साइनेज बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। श्री लूनायत नें कहा कि सभी बाजार एवं मुख्य मार्गो में वैद्य वाहन पार्किंग की व्यवस्था हेतु अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे ओवर स्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग आदि पर नियम संगत कार्रवाई करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्म स्थापना हेतु आहुति देने वाले दधीचिओं को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान किया
    Next Article झारखंड में करीब 8,000 सरकारी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं: शिक्षा मंत्री

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.