Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क हादसा, 200 फीट खाई में गिरी बस, 10 यात्रियों की मौत; 25 से ज्यादा घायल
    Headlines

    सड़क हादसा, 200 फीट खाई में गिरी बस, 10 यात्रियों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. मुंबई-पुणे ओल्ड हाईवे पर खोपोली इलाके में शिंगरोबा मंदिर के पीछे एक निजी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में बस में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस घायलों को बस से निकालने का प्रयास कर रही है. वहीं स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस की मदद कर रहे हैं.

     

     

     

    रायगढ़ जिले के एसपी सोमनाथ घारगे ने बताया कि बस में 40 से 45 यात्री सवार थे, जिसमें से 10 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चल रहा है. बस को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है. बस में गोरेगांव इलाके की एक संस्था से जुड़े लोग सवार थे. ये सभी पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. पुणे से वापस लौटते समय इनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

     

     

     

    एसपी सोमनाथ घारगे के मुताबिक, बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरी है. अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है कि ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना हुई या अन्य कोई वजह हो सकती है, उसकी जांच की जाएगी.

    वहीं राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों के मुताबिक, अभी तक 20 से 25 लोगों को ही रेस्क्यू किया गया है. क्रेन में रस्सी बांधकर रेस्क्यू किया जा रहा है. गहरी खाई में बस गिरने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ स्थानीय ट्रैकर्स की एक टीम रेस्क्यू में लगी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजापान: प्रधानमंत्री किशिदा पर भाषण के दौरान फेंका पाइप बम, हमलावर गिरफ्तार
    Next Article हिजाब-हलाला विवाद गैर-जरूरी, मैं नहीं करता इसका समर्थन: बीएस येदियुरप्पा

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.