Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीर्णोद्धार कराकर राजद नेता नरेश सिंह ने चालू करा दिया बाईपास रोड
    Breaking News झारखंड

    जीर्णोद्धार कराकर राजद नेता नरेश सिंह ने चालू करा दिया बाईपास रोड

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : हेंठार इलाके के महत्वपूर्ण बाजार सेमौरा के वर्षों से बाधित बाइपास रोड को चालू कर दिया गया। निजी राशि से इसका बेहतर जीर्णोद्धार कराकर राजद नेता नरेश सिंह ने इसे,चालू करा दिया। यहां के ग्रामीणों ने अनुरोध करते हुए कहा था कि पहले गांव में सामान लेकर ट्रक व बारात लेकर बसें आया करती थीं। लेकिन बाइपास सड़क के बदहाल व जर्जर होने से बड़ी गाड़ियों का गांव में आना पूरी तरह बंद हो गया। इसके लिए जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से लगातार अनुरोध किया गया।

     

     

    बार बार आम सभाओं में पारित कराया गया। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। हार थक कर इसके लिए समाजसेवी सह राजद नेता नरेश सिंह से इसकी गुजारिश की गई। उन्होंने अपने निजी खर्च से तीन किलोमीटर बेहद बदहाल सड़क का बेहतर जीर्णोद्धार करा दिया। जिससे ग्रामीणों में अपार खुशी देखी जा रही है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सेमौरा बाजार के ग्रामीणों द्वारा 20 अगस्त 2023 को समाजसेवी सह राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह से आग्रह किया था कि मंगरू चंद्रवंशी के घर से लेकर पतिला आहर तक बाइपास सड़क की हालत बिलकुल बदहाल हो चुकी है। इस सड़क पर गाड़ियों का चलना तो वर्षों पहले बंद हो चुका है। अब तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

     

     

     

    राजद नेता नरेश प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों के साथ जाकर बाइपास सड़क की बदहाल हालत देखने के बाद बहुत जल्द इस सड़क के बेहतर जीर्णोद्धार का भरोसा दिलाया था। जनाग्रह को जनादेश माननेवाले राजद नेता ने अगले दिन 21 अगस्त 2023 की सुबह ही जेसीबी मशीन एवं टैक्टर आदि कामगारों के साथ मंगाकर अपनी उपस्थिति में निजी कमाई की राशि से मिशन जन कल्याण के तहत सड़क का बेहतर जीर्णोद्धार कार्य 23 अगस्त 2023 को पूरा करा दिया। ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए राजद नेता नरेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मदन गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक राधे श्याम चन्द्रवंशी, नारद सोनी, हरिहर बैठा, चनर राम, सरयू चंद्रवंशी, रामेश्वर साव, बचरू दास, छोटे लाल पांडेय, सुजीत कुमार दुबे, सरयू साव, श्याम लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, राम चन्द्र साव, सुनील चंद्रवंशी, अर्जुन चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, अनुज चंद्रवंशी, रामेश्वर सोनी, अशोक सोनी, बलराम सोनी, राजद के जिला कोषाध्यक्ष हरिनाथ चंद्रवंशी, प्रमोद उपाध्याय, दुदून उपाध्याय, दीनानाथ प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के लिए शहीद होने वाले शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता: राजवंशी
    Next Article बिना भूस्वामी के अनुमति के हो रहा है सड़क निर्माण का कार्य

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.