जमशेदपुर में दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के आधारभूत ढांचे का हुआ नवीनीकरण
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का नवीनीकरण कराया गया। इस कार्य को कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संपन्न कराया गया।
संस्थान परिसर में हुए नवीनीकरण से वहां रह रहे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों और लाभुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति संस्थाओं की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इसका आज उद्घाटन पश्चिम के विधायक सरजू राय ने किया कि दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। रोटरी का मूल मंत्र “सेवा स्वयं से ऊपर” (सर्विस अबव सेल्फ है, और इसी भावना के तहत यह कार्य किया गया है।
संस्थान प्रबंधन ने रोटरी क्लबों एवं कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से नेत्रहीन विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा। और अपने फंड से भी इसमें सहयोग करने का विधायक सरजू राय ने आश्वासन दिया

