Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार टॉपर घोटाले के माफिया बच्चा राय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, ED की जब्त जमीन पर कर लिया था कब्जा
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार टॉपर घोटाले के माफिया बच्चा राय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, ED की जब्त जमीन पर कर लिया था कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार टॉपर घोटाले के माफिया बच्चा राय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, ED की जब्त जमीन पर कर लिया था कब्जा

    बिहार के टॉपर घोटाले के आरोपित भगवानपुर निवासी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के दो ठिकाने पर ईडी की छापेमारी की जा रही है। शनिवार की सुबह बच्चा राय के भगवानपुर के किरतपुर राजाराम स्थित विशुन राय महाविद्यालय एवं विशुन राय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी के कई बड़े अधिकारी दोनों संस्थान में गहन जांच कर रही है।

     

     

    क्या है मामला?
    बाहर पुलिस बल तैनाती की गई है। मालूम हो कि बिहार के टॉपर शिक्षा घोटाले के आरोपित अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के करीब 42 डिसमिल जमीन को ईडी ने जब्त किया था। जब्त जमीन को बच्चा राय ने कब्जा कर लिया था। कब्जा किए जाने के बाद ईडी ने भगवानपुर थाना से जब्त जमीन को खाली कराने की गुहार लगाई थी।

    खाली नहीं किए जाने पर ईडी ने भगवानपुर थाने में बच्चा राय के विरुद्ध जमीन कब्जा करने के आरोप में बीते 18 नवंबर को भगवानपुर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। उसके बाद शनिवार की सुबह ईडी ने अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के दो ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी।

     

     

     

    2016 में टॉपर घोटाला के बाद चर्चा में आया था बच्चा राय
    2016 में वैशाली जिले के भगवानपुर के विशुन राय महाविद्यालय अचानक सुखिर्यो में आया था। मालूम हो कि 2016 की इंटर आर्ट्स परीक्षा में वैशाली के विशुन राय महाविद्यालय की छात्रा रूबी राय ने टॉप किया था।

    इसके बाद मीडिया इंटरव्‍यू में उसने अपने विषय पॉलिटिकल साइंस को ‘प्रोडिकल सांइस’ कहते हुए बताया कि इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है।

    बच्‍चा राय के कॉलेज की इस प्रोडिकल गर्ल के उक्‍त इंटरव्‍यू के बाद विवाद बढ़ता गया और सरकार ने जांच समिति गठित कर दी। इसके बाद घोटाले की परतें उघड़ती चली गईं।

    इस टॉपर घोटाला में बच्चा राय की प्रमुख भूमिका बताई गई थी। उसके बाद बच्चा राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था फिलहाल बच्चा राय जमानत पर बाहर हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलातेहार: एंबुलेंस में शराब छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को मनिका पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
    Next Article उत्तरी इराक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.