जमशेदपुर -: त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुट चुकी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिन रात त्रिपुरा में संगठन को सशक्त बनाने के कवायद में लगे हुए हैं। इसी क्रर्म में बुधवार 18 जनवरी की शाम मोटरसाइकिल रैली कर रहे थे। जिस दौरान भाजपाई उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चैधरी के मौजूदगी में रैली पर अंधाधुंध
पत्थरबाजी कर दी। इस घ्सटना की झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने निंदा करते हुए इसे भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार सत्ता के नशे में चुर होकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रही है जनता इसका जवाब भाजपा के अभिमान का 2024 में अंत करके देगी। प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपाई
सिर्फ अपना स्तर गिरा सकते हैं, डॉ अजय कुमार समेत कांग्रेसियों का हौसला नहीं। साहू ने कहा कि कांग्रेसियों का एक एक जख्म त्रिपुरा में भाजपा की दुर्गति का अध्याय लिखेगा।