Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है राजेश कुमार शुक्ल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार संथाल परगना संथाल परगना

    झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है राजेश कुमार शुक्ल

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीSeptember 28, 2025No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद डेस्क
    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है l श्री शुक्ल ने अपने 14 बर्षों के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के कार्यकाल में अनेक अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाया है जिनमें अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना, युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि और अधिवक्ताओं को उनके मृत्यु के बाद उनके परिजनों को डेथ क्लेम की राशि मिलना प्रमुख है अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए नीति बनाने और निर्णय कराने में भी श्री शुक्ल ने निर्णायक भूमिका अदा की है l जिसकी आज भी झारखंड के अधिवक्ता सराहना करते हैं l

     

     

    श्री शुक्ल ने अपने तीन दशक के अधिवक्ताओं के हित के कार्य में जहां जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के तीन बार निर्वाचित उपाध्यक्ष के रूप में अधिवक्ताओं की सेवा की और उनके हितों की रक्षा की वही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यकारी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में पिछले 14 बर्षों में अधिवक्ताओं के हितों और उनकी कल्याणकारी योजनाओं को हर स्तर पर मूर्त रूप दिलाने के लिए श्री शुक्ल ने बेजोड़ और बेमिसाल कार्य किए हैं, जिसकी सर्वत्र सराहना होती रहती है l

     

     

    कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में श्री शुक्ल ने सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार,उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के भी सैकड़ों अधिवक्ताओं का इलाज टाटा के हॉस्पिटल में कराया उन्हें सारी सुविधाएं टाटा स्टील और अन्य औद्योगिक संस्थानों से दिलाया और उनके इलाज के बिलों को पूरी तरह माफ कराया l जिसके लिए उतर प्रदेश स्टेट बार काउंसिल ने श्री शुक्ल को पिछले बर्ष लखनऊ में अपने भव्य समारोह में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित भी किया था l सम्मान बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्रऔर उत्तर प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौड़,और वाइस चेयरमैन श्री अनुराग पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया था l

     

     

    श्री शुक्ल ने अपने स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के 14 बर्षों के कार्यकाल में झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार से बराबर मांग करके कई मांगों को पूरा भी कराया है l झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बराबर वे मिलकर अधिवक्ताओं के हितों की मांग करते रहे हैं l

     

     

    झारखण्ड के विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनों ने श्री शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया और उनके कार्यकुशलता और अधिवक्ता हित में किए गए कार्यो की सबने सराहना भी किया है l देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ताओं के प्रमुख संगठनों ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है l

     

     

    कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को सम्मानित करने के लिए चाईबासा, चांडिल, जमशेदपुर, घाटशिला और सरायकेला जिला बार एसोसिएशनो में समारोह आयोजित किया और सम्मानित किया l

     

     

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य और चाईबासा के प्रमुख अधिवक्ता श्री अनिल कुमार महतो ने कहा है कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के हित के लिए श्री शुक्ल ने जो कार्य किए हैं,वह सर्वथा सराहनीय है,और झारखंड के अधिवक्ता श्री शुक्ल पर गर्व भी करते हैंऔर गौरवांवित रहते हैं l

     

     

    जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद और घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने कहा है कि श्री शुक्ल ने बराबर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की है,आज पूरे भारत में श्री शुक्ल का नाम हैऔर श्री शुक्ल का सभी सम्मान करते हैं l वही जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के महासचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी ने कहा है कि श्री शुक्ल ने राज्य के सभी जिला और अनुमंडल के अधिवक्ताओं को हर सुख ,दुःख में पूरी तत्परता से मदद किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया है ,जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है l

     

     

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य और गिरिडीह के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री परमेश्वर मंडल ने कहा है कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के मान मर्यादा पूरे देश में बढ़ाया है, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी श्री शुक्ल को राज्य बार काउंसिल और अन्य अधिवक्ताओं के महत्वपूर्ण संस्थाओं ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है ,जिससे झारखंड के अधिवक्ताओं में खुशी हैऔर सभी अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं l

     

     

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह,झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य श्री महेश तिवारी, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव,तथा अब्दुल कलाम रशीदी ने भी श्री शुक्ल को बधाई देते हुए कहा हैं कि श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए बराबर कार्य किया है और वे सचमुच झारखंड के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है और झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले है l कोडरमा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगदीश सलूजा ने कहा है कि श्री शुक्ल ने राज्य के हर जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन को प्रोत्साहित किया है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है lश्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के सबसे सबल स्तंभ है l

    झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहूंगा: राजेश कुमार शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड के अधिवक्ताओं का बराबर सहयोग और समर्थन उन्हें मिला हैऔर यही उनका संबल है,आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए वे समर्पण और श्रद्धा से कार्य करते रहेंगे lश्री शुक्ल ने सभी जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो का आभार जताया है जिन्होंने बराबर उनका सम्मान किया है l उनकी शुभकामनाएं मेरे संबल के रूप में मेरे साथ सदैव रहती है l

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड सरकार नेअधिवक्ताओं के हितों पर कई क्षेत्रों में सराहनीय काम किया है जिसका स्वागत और सराहना हुआ है लेकिन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना अभी बाकी है l उन्होंने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को इ-मेल भेजकर झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग भी की है ताकि अधिवक्ता पूरी मुस्तैदी और निर्भीकता के साथ अपने कानूनी क्षेत्र के दायित्व को निभा सके l श्री शुक्ल ने भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की भी सराहना की है और कहा है कि श्री मेघवाल का भी अधिवक्ता हित के प्रति सोच सकारात्मक है जो जल्द परिलक्षित होगा l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुशल कूटनीति से निकलेगा ‘अमेरिकी समस्या’ का हल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.