लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बन्द हो: राजेश शुक्ल
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज जमशेदपुर अपने निवास पर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट और अशोभनीय हरकतों के विरुद्ध धरना दिया।
श्री शुक्ल ने धरना के समापन के बाद कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही है। चुनाव में हार जीत होता है लेकिन उसमें बदले की भावना से घृणित कार्य हो यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटनाओं से लोकतांत्रिक मर्यादा चूर चूर होता है। इससे बचना चाहिए। लोकतंत्र में भरोसा और विश्वास होना चाहिए।
श्री शुक्ल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को सशक्त विपक्ष का दायित्व सौंपा है,भाजपा जनसेवा के अपने महान दायित्व को स्वीकार कर आगे बढ़ रही है।
श्री शुक्ल ने कहा कि पश्चिम बंगाल टी एम सी सरकार को कानून के राज पर विश्वास करते हुए तथा संविधान की गरिमा का ख़्याल रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करना चाहिए और ऐसी घटनाओं को पूरी तरह रोकना चाहिए। इससे पश्चिम बंगाल की गरिमा को भी धक्का लगता है।