राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग पर विवाद, धार्मिक उल्लंघन के आरोपों को समिति ने बताया बेबुनियाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में 49 साल पुरानी बिजली वायरिंग को भूमिगत करने के कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। समिति सदस्य विशाल त्रेहान और पूजा मोदी ने धार्मिक आस्था के उल्लंघन के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद विकास कार्य शुरू किया गया है।
समिति के अनुसार, शिवलिंग वाले पेड़ से करीब छह फीट दूर बिजली का डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगाया जाएगा। वायरिंग को भूमिगत करने की पहल पिछले 8 से 10 महीनों से चल रही है। समिति ने दावा किया कि कॉलोनी के 25 प्लॉट धारकों में से 24 इस कार्य के समर्थन में हैं, जबकि एक प्लॉट धारक विरोध कर रहा है। समिति ने प्रशासन से मामले की वास्तविक स्थिति को समझते हुए कार्य पूरा कराने में सहयोग की अपील की है।

