Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान दिवस: गौरवशाली विरासत और संस्कृति का उत्सव
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर धर्म

    राजस्थान दिवस: गौरवशाली विरासत और संस्कृति का उत्सव

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । आज राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर, हम इस वीरभूमि की अद्वितीय संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को नमन करते हैं। 30 मार्च 1949 को राजस्थान का एकीकरण हुआ, जिसने इसे एक संगठित और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया। अपनी समृद्ध परंपराओं, शौर्य गाथाओं और व्यापारिक कुशलता के लिए प्रसिद्ध राजस्थान न केवल भारत की शान है, बल्कि मारवाड़ी समाज की जड़ों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

    मारवाड़ी समाज अपनी उद्यमशीलता, परिश्रम और समाजसेवा के लिए जाना जाता है। राजस्थान की संस्कृति और परंपराएं न केवल वहां के निवासियों के लिए, बल्कि पूरे भारत और विश्वभर में बसे मारवाड़ी समाज के लिए गर्व का विषय हैं। इसी गौरव को जीवंत रखते हुए, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान दिवस को भव्य रूप से मनाने जा रहा है।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा राजस्थान महोत्सव समारोह : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन दो दिवसीय राजस्थान महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परंपरागत लोक नृत्य, संगीत, व्याख्यान और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे राजस्थान की संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। समारोह स्थल की उपलब्धता को देखते हुए, तारीख अभी तय किया जाना बाकी है, लेकिन इसकी भव्यता और उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी।

    इस अवसर पर, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी ने कहा “राजस्थान दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और व्यापारिक कुशलता का उत्सव है। मारवाड़ी समाज ने न केवल राजस्थान बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। आधुनिक भारत में भी हमें अपने पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए नवाचार और सामाजिक विकास की दिशा में अग्रसर रहना चाहिए। हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहकर, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देना होगा। इस वर्ष राजस्थान दिवस पर हम यह संकल्प लें कि अपनी संस्कृति के गौरव को बढ़ाते हुए, समाज की प्रगति में भी अपनी भूमिका निभाएं।”

    समारोह में भाग लेने का आमंत्रण : हम सभी समाज के बंधुओं से आग्रह करते हैं कि वे राजस्थान महोत्सव के भव्य आयोजन में भाग लें और राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति को आत्मसात करें। आयोजन की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनुमान भजन “पटना के मंदिर” का विमोचन सरयू राय करेंगे
    Next Article बागबेड़ा में पानी संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन से टैंकर की मांग

    Related Posts

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    July 5, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.