Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी का जोरदार भाषण, कहा- आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूं
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी का जोरदार भाषण, कहा- आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2023Updated:August 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी का जोरदार भाषण, कहा- आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूं
    मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। जिसके बाद बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन के अपने बहस के दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के साथ-साथ देश के अन्य मुद्दों पर सरकार को जमकर लताड़ लगाई। राहुल गांधी की संसद सदस्यता 137 दिन बाद बहाल हुई है। ऐसे में उन्हें संसद में सुनने के लिए कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों के सांसदों में भी उत्साह देखा गया।

     

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान क्या कुछ कहा-

    अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, स्पीकर महोदय मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं। मैंने पिछली बार अडानी के मुद्दे पर जोर से बोला था। उससे सीनियर नेता को कष्ट हुआ। लेकिन आपको अब डरने की जरूरत नहीं है। आज मेरा भाषण अडानी पर नहीं बोलने जा रहा है। आप रिलेक्स कर सकते हैं। मेरा भाषण आज दूसरी दिशा में जा रहा है।

    रूमी को कोट करते हुए राहुल गांधी ने कहा रूमी ने कहा था- जो शब्द दिल से आते हैं, वो शब्द दिल में जाते हैं। तो आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूं और मैं आप लोगों पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा। एक दो गोले जरूर मारूंगा, लेकिन इतने नहीं मारूंगा। आप लोग रिलेक्स कर सकते हैं।

     

     

    राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि तब बहुत सारे लोगों ने पूछा कि तुम क्यों चल रहे हो? तुम्हारा मकसद क्या है? शुरुआत में मेरे मुंह से जवाब नहीं निकलता था। शायद मुझे ही नहीं मालूम था कि मैं क्यों यात्रा कर रहा हूं। मैं लोगों को जानना चाहता था, उन्हें समझना चाहता था।

    थोड़ी देर में मुझे बात समझ आने लगी। जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार, जिस चीज के लिए मोदी की जेलों में जाने के लिए तैयार। जिस चीज को मैंने हर रोज गाली खाई। उस चीज को समझना चाहता था. ये है क्या? जिसने मेरे दिल को इतनी मजबूती से पकड़ रखा था, उसे समझना चाहता था।

    राहुल ने आगे कहा, हर रोज मैं 8-10 किलोमीटर चलता था। तो सोचता था कि मैं 20-25 किलोमीटर चल सकता हूं। मुझे अहंकार था। लेकिन भारत अहंकार को सेकेंड में मिटा देता है। दो तीन दिन में ही मेरे घुटनों में इतना दर्द हुआ कि मेरा अहंकार निकल गया। मेरा अहंकार भेड़िया से चीटी बन गया।

     

     

     

     

    राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुझसे एक किसान मिले। उन्होंने रूई देकर कहा राहुल जी मेरे फसल का बस यही बचा है। इसपर मैंने उनसे कहा कि आपको बीमा का पैसा नहीं मिला। उनसे कहा नहीं मुझे बीमा का पैसा नहीं मिला। राहुल ने कहा कि भारत के पूंजीपतियों ने बीमा का पैसा ले लिया। तब उस किसान का दर्द, चोट, तकलीफ मेरा दर्द बन गया। फिर मुझे कुछ सुनाई नहीं देता था मुझे केवल उस किसान की बातें सुनाई देती थी।
    राहुल ने आगे कहा कि भाइयो-बहनों लोग कहता है कि ये देश एक आवाज है, ये देश इस देश के लोगों की आवाज है। इस देश के लोगों का दुख, दर्द है। यदि हमें इन लोगों को दर्द सुनना है तो हमें अपने अंहकार को परे करना होगा। अहंकार को छोड़े बिना हम भारत की दर्द को नहीं सुन सकते। राहुल ने कहा कि अब आप सोच रहे होंगे कि ये बातें मैंने क्यों कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य दीपक पारीक हुए मनोनीत
    Next Article लोयला स्कुल सभागार मे स्कूली छात्रों के सुरक्षित यात्रा कों लेकर कार्यशाला का आयोजन , दिये कई अहम् टिप्स

    Related Posts

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    March 6, 2026

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    March 6, 2026

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित

    बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनीं सांसद बिद्युत बरण महतो।

    आदरडीह जंगल में जंगली हाथी का हमला, ग्रामीण घायल; इलाके में दहशत

    ड्राई डे की उड़ीं धज्जियां! चांडिल अनुमंडल में धड़ल्ले से बिकी शराब,  लाइन होटल ,ढाबा ,रेस्टोरेंट बेलगाम 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.