झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य मनोनीत हुए. मारवाड़ी सम्मेलन की सोनारी साखा, जिला समिति से लेकर झारखंड प्रांत तक विभिन्न दायित्वों का कर चुके है निर्वाहन.
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है. श्री पारीक मारवाड़ी समाज में विभिन्न पदो पर रहते हुए सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर चुके है. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी साखा से शुरू कर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन तक का लक्ष्य तय किया है. श्री पारीक बतौर जिला उपाध्यक्ष, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं.
पारीक ने समाज में एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप से अपनी पहचान बनाई है. श्री पारीक के मनोयन पर सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, संयुक्त महामंत्री अजय चेतानी, अनुशासन समिती के चेयरमैन अशोक चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, प्रांतीय प्रवक्ता आकाश शाह, साकची साखा अध्यक्ष सुरेश काँवटिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं शाखा अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त किया.

