रघुनाथ पाण्डेय पुनः बने टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष, कांग्रेस नेता देबाशीष घोष ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से श्री रघुनाथ पाण्डेय के निर्वाचित होने पर कांग्रेस टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष श्री देबाशीष घोष ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर देबाशीष घोष ने कहा कि रघुनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में यूनियन मज़बूत हुई है और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल में भी श्री पाण्डेय संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

देबाशीष घोष ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव श्रमिकों की मांगों, अधिकारों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनका साथ देती रहेगी। उन्होंने यूनियन के समस्त पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दी।


