Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल की आलोचना करने पर भाजपा नेता तजिंदर पाल को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    केजरीवाल की आलोचना करने पर भाजपा नेता तजिंदर पाल को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया है कि तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए. दावा किया जा रहा है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज सुबह ही उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि बीते दिनों तजिंदर पाल ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी, जिसके बाद उन पर पंजाब में एफआईआर दर्ज हुई थी.

    कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए. तजिंदर पाल सिंह बग्गा एक सच्चा सरदार है, उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता. एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? बता दें कि पिछले महीने ही बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के घर पंजाब पुलिस की एक टीम आई थी.
    दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में यकीन रखने वाला दिल्ली का हर नागरिक अरविंद केजरीवाल के द्वारा सोशल मीडिया नायक तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर गिरफ्तार कराये जाने का विरोध करता है. दिल्ली भाजपा तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी की निंदा करती है.गौरतलब है कि पंजाब के पटियाला शहर में पंजाब पुलिस ने भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना को लेकर तजिंदर पाल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यहां बताना जरूरी है कि अरविंद केजरीवाल ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्सÓ को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में तजिंदर ने अपशब्द का इस्तेमाल किया था.
    वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद तजिंदर पाल ने ट्वीट कर कहा था कि एक नहीं 100 एफआईआर करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा, अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मैं बोलूंगा. चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं. मैं केजरीवाल को छोडऩे नहीं वाला, नाक में नकेल डाल के रहूंगा उसके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस-यूक्रेन जंग के 70 दिन पूरे, यूक्रेन की करीब 92 अरब डॉलर की संपत्ति स्वाहा, 55 लाख से अधिक बेघर
    Next Article कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स स्थगित

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.