रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विज्ञान दिवस पर प्रोजेक्ट प्रदर्शनी आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता।जमशेदपुर
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया । भाग लेने वाले स्टूडेंट्स ने आधुनिक कृषि, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, प्रकाश संश्लेषण, वर्षा जल संचयन, चंद्रयान, पौधों का जीवन, ज्वालामुखी विस्फोट, जल चक्र, अपशिष्ट जल शोधन, दिन और रात, सड़क सुरक्षा इत्यादि विषयों पर प्रोजेक्ट बनाए। इस विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मंडली रहे आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोला, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई और असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली। सभी व्याख्यातागणों ने स्टूडेंट्स की सक्रियता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।यह
प्रदर्शनी काॅलेज के विज्ञान विभाग के द्वारा आयोजित की गयी थी ।
प्रदर्शनी के परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम स्थान – समूह 2
जल पुनर्चक्रण (वेस्ट वाटर रीसाइकल)
- गोपाल दास
- श्रेया रॉय चौधरी
- अनुष्का बिस्वास
- अवधेश गुप्ता
- राकेश सरदार
द्वितीय स्थान – समूह 13
वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग)
- सविता महातो
- संजॉय शॉ
- दीपक कुमार
- संजीत बांडिया
तृतीय स्थान – समूह 4
जल शुद्धिकरण और प्रबंधन (वेस्ट वाटर प्यूरिफिकेशन एंड मैनेजमेंट)
- प्रमोद महाराणा
- नितिश कुमार गोपे
- विवेक डोराईबुरु
- अंजुता पुर्ती
- ऐश्वर्या भंज