Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी बोली- किसानों को देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी बोली- किसानों को देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सहारनपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए. प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा. उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है. सरकार सब कुछ बेचना चाहती है. उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा. साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता.प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, जो किसानों के लिए नहीं अपने खरबपति दोस्तों के लिए धड़़कता है. उन्होंने कहा जिसने रेलवे बेच दिया, कई सरकारी उपक्रम बेच दिए, उस पर अब देशवासी भरोसा नहीं कर सकते हैं. गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये भुगतान नहीं दिया गया, 16 हजार करोड़ में अपने लिए दो जहाज खरीद डाले और 20 हजार करोड़ रुपए संसद भवन के सुंदरीकरण के लिए खर्च कर रहे हैं.उन्होंने कहा तीनों कृषि कानून उस राक्षस की तरह हैं, जैसे राक्षस दुर्गम ने तबाही मचाई थी और फिर मां शाकंभरी ने लोगों का दुख दूर किया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों और मजदूरों के साथ है, अब यह आंदोलन थम नहीं पाएगा. प्रियंका गांधी ने कहा 1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाए थे, लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है. अब इन नए कानूनों से सिर्फ अरबपतियों को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा अब ये किसानों की उपज की कीमत खुद तय करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों का बड़ा ऐलान, देशभर में 18 फरवरी को रोकेंगे रेल, राजस्थान के सभी टोल प्लाजा मुक्त कराएंगे
    Next Article पैंगोंग त्सो झील के उत्तर-दक्षिणी तट से लौट रहे भारत-चीन के जवान, चीनी सेना ने किया दावा

    Related Posts

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    May 12, 2025

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.