Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे समारोह में होंगे चीफ गेस्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे समारोह में होंगे चीफ गेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे समारोह में होंगे चीफ गेस्ट
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुए. आगामी यात्रा में भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विस्तार को प्राथमिकता देने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. अपने इस दौरे पर वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य फ्रांसीसी गणमान्य व्यक्तियों के साथ सार्थक चर्चा करेंगे. भारतीय समुदाय और शीर्ष सीईओ के साथ भी पीएम मोदी बातचीत करेंगे. चर्चा इस बात की भी है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन की मुलाकात के दौरान फ्रांस और भारत सरकार के बीच राफेल जेट के 26 नौसैनिक वेरिएंट की खरीद के लिए समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है.

     

     

     

    वार्षिक बैस्टिल-डे परेड में 14 जुलाई (शुक्रवार) को भारत की तीनों सेनाओं का 269 सदस्यीय दल भी भागीदारी करेगा. इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में फ्रांस और भारत के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी बातचीत करेंगे. फ्रांस दौरे के बाद पीएम मोदी का अबू धाबी जाने का भी कार्यक्रम है .प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, ‘पेरिस के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं बैस्टिल दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा. मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य फ्रांसीसी गणमान्य व्यक्तियों के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं. अन्य कार्यक्रमों में भारतीय समुदाय और शीर्ष सीईओ के साथ बातचीत शामिल है.’

     

     

     

    आज शाम में राष्ट्रपति मैक्रॉन, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में निजी रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार को बैस्टिल दिवस समारोह में शामिल होंगे तथा फ्रांस के नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष याल ब्राउनपिवेट से मिलेंगे. शुक्रवार को ही एलिसी पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मोदी एवं मैक्रॉन के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी. दोनों नेता भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में भी हिस्सा लेंगे. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि दोनों नेता सामरिक गठजोड़ के महत्वपूर्ण स्तम्भों की समीक्षा करेंगे जिसमें सुरक्षा, असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी, आतंकवाद से मुकाबला, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन आदि शामिल है. उन्होंने कहा कि दोनों नेता अंतरिक्ष में नए क्षेत्रों में सहयोग के रास्ते तलाश कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर नगर निगम वार्ड 20 के लोगों ने रुकवाया नाले का काम , एस्टीमेट के आधार पर नाला निर्माण करने की उठाई मांग
    Next Article IND v WI: विंडीज की पहली पारी 150 रन पर ढेर, अश्विन ने लिए पांच विकेट

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.