ऋषिकेश रैली में बोले प्रधानमंत्री मोदी ‘आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार, आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है’
देहरादूनः उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार, इसलिए आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है।
उन्होंने कहा, “कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं-फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीविशाल के चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।”
नरेंद्र मोदी ने कहा, यह दशक उत्तराखंड का दशक है। हमारी सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विस्तार करने में जुटी है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका पर्यटन की है। ऋषिकेश आसपास के कई राज्यों के लिए और वहां के लोगों के लिए पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है।
वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे हवाईअड्डे से वापस रवाना होंगे। जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में यह दूसरी चुनावी सभा है। इससे पूर्व, वह दो अप्रैल को उधमसिंह नगर में बड़ी सभा कर चुके हैं।

