Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है : अप्पू तिवारी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है : अप्पू तिवारी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है : अप्पू तिवारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गदरा सड़क पर महिलाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी की विफलता और जनसमस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

    श्री तिवारी ने कहा कि जिस सड़क की बदहाली से आम जनता, विशेषकर महिलाएं, प्रतिदिन परेशान हैं, उस सड़क पर महिलाओं को आंदोलन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि विधायक अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी तरह असफल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि विधायक केवल लोकप्रियता का दिखावा करने और प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है। यदि क्षेत्र में विकास कार्य हुए होते तो महिलाओं को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

    अप्पू तिवारी ने कहा कि गदरा सड़क की दुर्दशा केवल एक सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि यह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास के खोखले दावों की पोल खोलती है।

    उन्होंने मांग की कि संबंधित सड़क का अविलंब निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाए तथा क्षेत्र की अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न, 133 नए डॉक्टरों को मिली एमबीबीएस डिग्री
    Next Article पूर्व सैनिक परिषद व क्रीड़ा भारती ने युवाओं को दिया राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता का संदेश

    Related Posts

    जेईई एडवांस्ड में नवल सिंह ने बढ़ाया शहर का मान, आईआईटी में बनाई जगह

    June 1, 2026

    पूर्व सैनिक परिषद व क्रीड़ा भारती ने युवाओं को दिया राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता का संदेश

    June 1, 2026

    मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न, 133 नए डॉक्टरों को मिली एमबीबीएस डिग्री

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेईई एडवांस्ड में नवल सिंह ने बढ़ाया शहर का मान, आईआईटी में बनाई जगह

    पूर्व सैनिक परिषद व क्रीड़ा भारती ने युवाओं को दिया राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता का संदेश

    जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है : अप्पू तिवारी

    मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह संपन्न, 133 नए डॉक्टरों को मिली एमबीबीएस डिग्री

    सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत पर विधायक पूर्णिमा साहू का गुस्सा, स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र

    सुंदरकांड मंदिर समिति ने 20 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

    सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.