Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच
    चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें
    न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच
    जमशेदपुर। शहर के अधिवक्ताओं की एक संस्था कोल्हान अधिवक्ता मंच ने देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि न्यायपालिका के प्रति असम्मान दर्शाने वाले महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सोनिक, डीजीपी रश्मि शुक्ला, मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार ये तीनों पदाधिकारी शायद अपने जातीय पूर्वाग्रह से प्रेरित रहे हैं। लोकतंत्र में न्यायपालिका का क्या स्थान है, यह एक साधारण सा भारतीय नागरिक भी जानता है। लेकिन अपने लंबे सेवा काल अनुभव और वरीयता के आधार पर इस पद पर पहुंचे तीनों पदाधिकारी, इस तथ्य से अनजान हैं, यह समझ से परे है।
    वरीय अधिवक्ता सुशील कुमार जायसवाल के अनुसार इसके पीछे के कारणों की तह पर जाना जरूरी है, कैसे राज्य के वरीय पदाधिकारी ने देश के न्यायपालिका के शीर्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई के राज्य स्वागत के प्रोटोकॉल औपचारिकता की भी अनदेखी करने की हिमाकत की है। इन तीनों पदाधिकारी के खिलाफ ऐसी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए जो देश के अन्य शीर्ष पदाधिकारी के लिए उदाहरण बने।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार जिस दिन न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई मुख्य न्यायाधीश बने, वह देश के लिए सुनहरा अध्याय है। देश की अनेकता में एकता का पर्याय है। बौद्ध धर्म के अनुयाई एवं अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति न्यायपालिका के शीर्ष पर बैठा, जिसने सदियों से दबे कुचले भारतीय लोगों में प्रेरक पल प्रदान किया है, चूंकि वे महाराष्ट्र से संबंधित है, प्रत्येक महाराष्ट्रीयन को अवश्य गौरवान्वित किया होगा। लेकिन महाराष्ट्र गृह राज्य के पदाधिकारियों ने अपनी मानसिकता से महाराष्ट्र को कलंकित किया है।
    अधिवक्ता राहुल राय, अधिवक्ता एसके सिंह, अधिवक्ता बबिता जैन, अधिवक्ता सरोज बोदरा, अधिवक्ता पार्थसारथी ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने पर बल दिया है।

    डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
    Next Article ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा मंत्री विजय शाह की माफी ठुकराई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में SIT के गठन का आदेश

    Related Posts

    डीबीएस कॉलेज में पूर्व छात्रों की कमिटी का पुनर्गठन

    May 19, 2025

    बहरागोड़ा के बिलदुबराजपुर गाँव में अष्टम प्रहार हरि नाम संकीर्तन का शुभारांभ

    May 19, 2025

    25 मई को जमशेदपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी जोरों पर, कांग्रेस करेगी घर-घर जनजागरण

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीबीएस कॉलेज में पूर्व छात्रों की कमिटी का पुनर्गठन

    लोकेश राठौर बने सांसद प्रतिनिधि सांसद के अनुपस्थिति में भूविस्थापितों के समाधान की जिम्मेदारी

    बहरागोड़ा के बिलदुबराजपुर गाँव में अष्टम प्रहार हरि नाम संकीर्तन का शुभारांभ

    25 मई को जमशेदपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी जोरों पर, कांग्रेस करेगी घर-घर जनजागरण

    पटना में अपराधियों का तांडव: 24 घंटे में 2 की हत्या, 2 घायल

    समस्तीपुर में लूट की वारदात के बाद भीड़ ने ली कानून अपने हाथ में, एक अपराधी की पीट-पीटकर हत्या

    हर मुस्कुराहट मासूम नहीं होती, घर में भी गद्दार का नेटवर्क हवाला के जरिए पैसे का लेन देन

    सासाराम: दोस्तों ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या, शव नाले में फेंका; चार आरोपी गिरफ्तार

    साकची पुराना कोर्ट के पास महिला से छिनतई, बाइक सवार अपराधी ₹40000 नकद और सोने के टॉप्स लेकर फरार

    फुलवारी शरीफ में सुबह-सुबह सरेआम फायरिंग, संपत्ति विवाद में घायल हुआ बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.