Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाम से मुक्ति की तैयारी,मालगोदाम के निकट सबवे निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    जाम से मुक्ति की तैयारी,मालगोदाम के निकट सबवे निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जाम से मुक्ति की तैयारी,मालगोदाम के निकट सबवे निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण।
    अनुमंडल पदाधिकारी को साइमन मरांडी के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच टीम माल गोदाम के निकट केलभट संख्या 233 पर आमजनों के आवागमन योग्य रास्ते को विकसित करने हेतु स्थलीय जांच किया। जांच में अंचल पदाधिकारी पाकुड़ भागीरथ महतो,पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता वीर राधवन,सहायक अभियंता प्रदीप कुमार बसाक,कनिय अभियंता कार्य पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन,अनुभाग अभियंता दुरभाष संजय कुमार ओझा मौजूद थे।इस दौरान ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,सामाजिक कार्यकर्ता सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी मौजूद रहे।

     

    इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय के द्वारा उपायुक्त पाकुड़ को शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर पाकुड़ माल गोदाम रोड स्थित संख्या 233 को आमजनों के आवागमन हेतु विकसित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था,जिसका स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसका जांच हम लोगों ने किया है।यह पथ रेलवे मार्ग गोदाम से होते हुए मत्स्य विभाग के बगल से तांतीपाड़ा को विभिन्न यातायात स्त्रोत को जोड़ने वाला एक प्रमुख रोड बन सकता है, जिससे बहुत हद तक जाम की समस्या से मुक्ति मिलने की संभावना है।जांच की रिपोर्ट उपायुक्त पाकुड़ को समर्पित किया जाएगा।

     

    बताते चलें कि पाकुड़ मालगोदाम के आसपास कैलाश नगर,बागतीपाड़ा,रेलवे कॉलोनी,हटात पाड़ा,पार्वती नगर आदि जैसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है।इसके निवासी जैसे स्कूली बच्चे,महिलाएं,वृद्ध इत्यादि जन अपने दैनिक कार्य हेतु मालगोदाम के सामने अवस्थित रेलवे लाइन पार करने के लिए विवश है। कारण इस क्षेत्र में रेलवे का भूमिगत पथ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है।साथ ही इस पथ से होकर इसाकपुर, रहसपुर,नवादा,ईलामी,तारानगर, मनीरामपुर,संग्रामपुर इत्यादि के आमजन भी आवागमन करते हैं।

     

    ऐसे में अगर इस कैलभट को आमजनों के आवागमन के लिए विकसित किया जाता है तो दो पहिया,वाहन,ई रिक्शा, साईकिल तथा पैदल यात्रा करने वाले आम नागरिकों के आवागमन की समस्या का समाधान हो जाएगा और भविष्य में रेल में होने वाली दुर्घटना से भी बचा जा सकता है,तथा रेलवे फाटक,हरिणडंगा बाजार,सबवे,गांधी चौक आदि पर जाम की समस्याएं काफी कम हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा. मनसा माता मंदिर की दुसरे वर्षगांठ पर महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
    Next Article इनर व्हील क्लब ने निकाली सर्वाइकल कैंसर जागरूकता रैली

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.