Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्यधाम में छठ महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पांच सौ एक गरीब परिवार को मिलेगी नि:शुल्क छठ पूजन सामग्री, गायिका सोनाली बहायेगी भक्ति की गंगा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति

    सूर्यधाम में छठ महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पांच सौ एक गरीब परिवार को मिलेगी नि:शुल्क छठ पूजन सामग्री, गायिका सोनाली बहायेगी भक्ति की गंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्यधाम में छठ महोत्सव की तैयारी जोरों पर, पांच सौ एक गरीब परिवार को मिलेगी नि:शुल्क छठ पूजन सामग्री, गायिका सोनाली बहायेगी भक्ति की गंगा

    जमशेदपुर । सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में छठ महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। तैयारी की समीक्षा के लिए बुधवार को सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता तैयारी समिति के संयोजक संजीव सिंह ने की।
    श्री सिंह ने 22 अक्टूबर को हुई सूर्य मंदिर समिति की कार्यकारिणी समिति की चर्चा करते हुए बताया कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) तथा संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह उपस्थित थे।

    इस बैठक में लिए गये निर्णय के अनुरूप तैयारी समिति जोर-शोर से छठ महोत्सव की तैयारी में लगी है। पूरे मंदिर परिसर, सिदगोड़ा रोड नंबर 28 से बागुनहातु तक आकर्षक एवं नयनाभिराम विद्युत सज्जा की जा रही है। परिसर स्थित मंदिरों को फूल माला से भी सजाया जायेगा। दोनों तालाबों की रंगाई-पोताई का काम तेजी से प्रगति पर है। स्वच्छता एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    कार्यकारिणी में लिए गये निर्णय के अनुरूप सूर्य मंदिर समिति की ओर से 501 जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरण की तैयारी प्रारंभ हो गयी है। बैठक में तय किया गया कि जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच 28 अक्टूबर को सूर्य मंदिर परिसर में प्रसाद कूपन का वितरण होगा तथा दूसरे दिन 29 अक्टूबर को छठ पूजन सामग्री का वितरण किया जायेगा।

    बैठक में 30 अक्टूबर की संध्या 6 बजे बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में होने वाले सांस्कृतिक संध्या की चर्चा करते हुए कहा गया कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो वर्षों से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं किया जा सका था। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।

    इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका इन्दू सोनाली, इंडियन आइडीयल की प्रतिभागी रही शगुन पाठक (रांची) के अलावा स्थानीय गायिका डेजी ठाकुर एवं स्नेहा मिश्रा छठ एवं भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगी।
    बैठक में श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित होकर छठ गीत एवं भक्ति गीत का श्रवण करें।
    इस बैठक में भुपेन्दर सिंह, संजीव सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, गुंजन यादव, कमलेश सिंह, संजय सिंह, पवन अग्रवाल, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, रूपा देवी, बोल्टू सरकार, बबलू गोप, कंचन दत्ता, विश्वजीत सरकार, श्रीराम प्रसाद, मांतू बनर्जी, राकेश सिंह विनय भूषण शर्मा, शशिकांत सिंह और अखिलेश कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में छठ पर्व को लेकर बैठक संपन्न
    Next Article टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश ,28 नवम्बर को टेल्को के सबुज कल्याण संघ हॉल में टेल्को थाना द्वारा बैठक बुलाई जायेगी

    Related Posts

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 28, 2025

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    May 28, 2025

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.