Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया की ताकत : सात वर्षीय खुशवंत की आँखों के ऑपरेशन के लिए जुटे लभगभग 2 लाख रुपये, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने की थी अपील
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    सोशल मीडिया की ताकत : सात वर्षीय खुशवंत की आँखों के ऑपरेशन के लिए जुटे लभगभग 2 लाख रुपये, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने की थी अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोशल मीडिया की ताकत : सात वर्षीय खुशवंत की आँखों के ऑपरेशन के लिए जुटे लभगभग 2 लाख रुपये, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने की थी अपील

    सोशल मीडिया कई लोगों के लिए रक्षक बन कर उभरा है। सोशल मीडिया की ताकत का एक उदाहरण जमशेदपुर में भी देखने को मिला। जमशेदपुर के बागबेड़ा अंतर्गत हरहरगुट्टु निवासी आकाश साहू के सात वर्षीय पुत्र खुशवंत साहू के दोनों ही आँखों के ऑपरेशन के लिए डेढ़ लाख से दो लाख रुपये की आवश्यकता थी। वित्तीय कठिनाईयों से जूझ रहे आकाश ने इस आशय में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलकर अपनी परिस्थिति से अवगत कराते हुए मदद का आग्रह किया था। आकाश साहू के परिवार पर पिछले कुछ महीनों में मुसीबतों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। दो महीने पहले ही उनके 2 साल के बच्चे की भी ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी।

     

    वहीं उनके सात वर्षीय बेटे खुशवंत का कुछ दिन पहले जमशेदपुर के एक चर्चित नेत्र अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था किंतु ईलाज में चूक होने की वजह से मामला और बिगड़ गया। नेत्र चिकित्सकों ने बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया है। इसके लिए चेन्नई के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से सम्पर्क किया गया जिन्होंने 18 अगस्त को इलाज के लिए समय दिया, देखने के पश्चात ऑपरेशन का समय दिया जायेगा।डॉक्टरों ने ऑपरेशन की अनुमानित खर्च 1.5 लाख से 2 लाख लगभग के बीच बताया था। आकाश साहू की पीड़ा को समझते हुए जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मामले को मुहिम बनाने का प्रयास किया।

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये क्राउडफंडिंग से लोगों को इस जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आने का निवेदन किया था। दिनेश कुमार ने 13 अगस्त को संदर्भ में अपने फ़ेसबुक पेज सहित ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप पर एक अपील संदेश शेयर करते हुए लोगों से स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया था। दिनेश कुमार की अपील का ही असर रहा की तीन दिनों के अंदर सात वर्षीय खुशवंत के नेत्र ऑपरेशन के लिए दो लाख रुपये लगभग जुटा लिए गये। सारे पैसे दानदाताओं ने खुशवंत के पिता के बैंक एकाउंट में सीधा ट्रांसफर किया।

     

     

    अभी आकाश अपने पुत्र के साथ चेन्नई के प्रख्यात शंकर नेत्रालय में हैं जहाँ डॉक्टर उसके ऑपरेशन करेंगे। इलाज़ के लिए जरूरी राशि जुट जाने से आकाश बेहद खुश हैं। उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के इस आत्मीय प्रयास के लिए कृतज्ञ भाव से आभार जताया है साथ ही बच्चे के पिता ने 100 रुपए का भी सहयोग करने वालो के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। इधर मुहिम की सफ़लता पर हर्ष जताते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की यह वाकई सुकून देने वाली खबर है की एक किसी अंजान की मदद के लिए मात्र एक सोशल मीडिया पर अपील संदेश के जरिये अनेकों लोग आगे आये।

     

     

    मदद के लिए उठे उन अनेकों हाथ को ईश्वर और सामर्थ्य प्रदान करें ताकि वे और किन्हीं जरूरतमंद के काम आ सकें। इस मुहिम में वित्तीय सहयोग करने वाले तमाम दानदाताओं का दिनेश कुमार ने आभार जताया है। वहीं लोगों से निवेदन किया है की अब पैसों की नहीं बल्कि बच्चे की सफ़ल ऑपरेशन के लिए प्रार्थनाओं की जरूरत है। उन्होंने कामना किया की इस मुहिम की तरह ही बच्चे का इलाज और ऑपरेशन भी सफ़ल रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाइक एवं बोलोरो में हुई टक्कर बाइक चालक हुआ घायल ।
    Next Article लाखों रुपए से बनी पुलिया क्षतिग्रस्त, घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.